ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*

*ईवीएम संचालन एवं त्रुटि निवारण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी*
पाली, 16 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम मशीनों के संचालन एवं तकनीकी त्रुटियों के निराकरण के संबंध में रिटर्निंग अधिकारियों एवं मतदान दलों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्देशों के अनुसार मतदान दलों के प्रस्थान के समय MPSV/MPMV मॉडल की सभी बैलेट यूनिट का END बटन मास्क होना सुनिश्चित किया जाएगा। कंट्रोल यूनिट का पावर स्विच ऑन कर डिस्प्ले पैनल की जांच की जाएगी। M3A मॉडल की मशीन में INOPERATIVE, TRNG not connected अथवा ERROR-3 प्रदर्शित होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कंट्रोल यूनिट बदलवाई जाएगी। मॉकपोल के दौरान PADU not connected प्रदर्शित होने पर CRC प्रक्रिया पूर्ण कर आवश्यकतानुसार कंट्रोल यूनिट बदलवाई जाएगी।
मतदान के दौरान LINK ERROR/BU NOT RESPONDING प्रदर्शित होने पर कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट के कनेक्शन पुनः जोड़कर जांच की जाएगी। साथ ही, बैलेट यूनिट का निर्धारित क्रम सुनिश्चित किया जाएगा। प्रथम बैलेट यूनिट जिला परिषद सदस्य तथा द्वितीय बैलेट यूनिट पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन के लिए उपयोग में ली जाएगी। त्रुटि दूर नहीं होने पर निर्धारित निर्देशों के अनुसार ईवीएम का पूरा सेट बदलवाया जाएगा।
M3A मॉडल की मशीन में INOPERATIVE अथवा TRNG not connected प्रदर्शित होने पर रिटर्निंग अधिकारी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत करवाते हुए आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। MPSV/MPMV मॉडल की मशीन में ERROR-3 प्रदर्शित होने पर कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट का पूरा सेट बदलवाकर खराब मशीन को परिवर्तित मशीन के साथ जमा करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
मतगणना के दौरान M3A मॉडल की मशीन में तकनीकी त्रुटि प्रदर्शित होने पर आयोग को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सूचित किया जाएगा। वहीं, MPSV/MPMV मॉडल की मशीन में ERROR-3 प्रदर्शित होने पर अधिकृत इंजीनियर की सेवाएं लेकर मतगणना की कार्रवाई पूर्ण करवाई जाएगी। इन मशीनों में अंडर वोट की संख्या शून्य से अधिक प्रदर्शित होने पर उक्त संख्या को रिजेक्टेड मतों में शामिल करते हुए अंतिम परिणाम सीट तैयार की जाएगी।
निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं मतदान दलों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







