*प्रेसनोट*
आर्ट ऑफ लिविंग आबूरोड़ परिवार द्वारा 108 कन्या पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, कन्याओं को भोजन कराकर भेंट की शैक्षणिक सामग्री
*आबूरोड़।* नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग आबूरोड़ परिवार द्वारा शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को गांधीनगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में 108 कन्या पूजन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 108 कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर विधि-विधान के साथ पूजन कर नारी शक्ति के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं सेवा भाव व्यक्त किया गया।
आर्ट ऑफ लिविंग की संगीता अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी 108 कन्याओं का तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर पूजन किया गया। इसके पश्चात कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा उन्हें चुनरी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कन्याओं को मेहंदी, बिंदी, मिठाई एवं फ्रूटी वितरित की गई। साथ ही उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी, पेंसिल और पेन भी भेंट किए गए।
उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन करना नारी शक्ति के सम्मान, संस्कारों के संरक्षण और सेवा भावना का प्रतीक है। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना रहा।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग आबूरोड़ परिवार ने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मकता की कामना की। कार्यक्रम का समापन सभी कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य, सुखद जीवन एवं सर्वमंगल की प्रार्थना के साथ हुआ।
इस अवसर पर राधेश्याम शाक्य, दीपेश अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सीए अखिलेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, विकास अग्रवाल, महिर अग्रवाल, विनय गोयल, शिवानी गोयल, पूजा अग्रवाल, रेणु अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, भूपेन्द्र सम्बरिया एवं आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के प्रधानाचार्य बलदेव जी भाईसाहब सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
जय गुरुदेव! 🙏🌸
संगीता अग्रवाल
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, आबूरोड़