Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sonbhadra

मां का पट खुलते ही उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मां कालरात्रि के जयकारों से गूंजा महुली

17 Oct 2026, 05:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मां का पट खुलते ही उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मां कालरात्रि के जयकारों से गूंजा महुली - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

स्टेशन रोड के दुर्गा पंडाल में मां के दिव्य दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, विधिवत पूजा-अर्चना और आरती से भक्तिमय हुआ महुलीIMG 20261017 WA0071
महुली, सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया )शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को महुली में भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की प्रतिमा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

स्टेशन रोड पर पितरम गौड़ के घर के समीप स्थापित दुर्गा पंडाल में मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।IMG 20261017 143530

मां कालरात्रि के दिव्य स्वरूप का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पंडाल पहुंचे। भक्तों ने मां के चरणों में शीश झुकाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।

धूप, दीप और पुष्प अर्पित कर भक्तों ने मां के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। पट खुलने के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला देर तक चलता रहा।मां का पट खुलते ही उमड़ा आस्था का जनसैलाब, मां कालरात्रि के जयकारों से गूंजा महुली - SONBHADRA, उत्तर प्रदेश

पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने नवरात्र के उत्साह और धार्मिक उल्लास को और बढ़ा दिया। इस पावन अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक जुबेर आलम एवं संरक्षक रामलखन कन्नौजिया ने मां कालरात्रि की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की।

आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने मां का जयघोष करते हुए श्रद्धापूर्वक शीश नवाया। पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि अपने भक्तों के भय और संकट दूर कर उन्हें अभय प्रदान करती हैं। नवरात्र के सातवें दिन मां की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है।

भक्तों ने मां से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और सभी के कल्याण की प्रार्थना की। इस दौरान दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह, नितेश कुमार, विंढमगंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, पंकज गोस्वामी, उपाध्यक्ष राजू शर्मा, हिमांशु चौरसिया, अंजनी कुमार गोस्वामी, पितरम सिंह, करन गोस्वामी सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Moradabad17 Oct

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!