Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhansi

बरुआसागर में आस्था का उमड़ा सैलाब, निकली भव्य 51 मीटर चुनरी यात्रा

17 Oct 2026, 08:37 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बरुआसागर में आस्था का उमड़ा सैलाब, निकली भव्य 51 मीटर चुनरी यात्रा - JHANSI, उत्तर प्रदेश

बरुआसागर में आस्था का उमड़ा सैलाब, निकली भव्य 51 मीटर चुनरी यात्रा

नरसिंह मंदिर से सिद्धपीठ मां मनसा मंदिर तक गूंजे माता के जयकारे, राशि साहू भी सैकड़ों महिलाओं के साथ यात्रा में हुई शामिल

बरुआसागर। नवरात्रि के पावन पर्व पर बरुआसागर नगर पूरी तरह मां भगवती की भक्ति में सराबोर नजर आया। नगर में धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला के बीच बुंदेलखंड सनातन उत्सव महा समिति के तत्वावधान में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार की अगुवाई में भव्य 51 मीटर चुनरी यात्रा निकाली गई जिस में ऊर्जा फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं बबीना विधानसभा क्षेत्र से तैयारी कर रही राशि साहू राशि साहू भी सैकड़ो महिलाओं के साथ सम्मिलित हुई जिससे यात्रा की शोभा और बढ़ गई यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना और पूरा नगर माता के जयकारों से गूंज उठा।

चुनरी यात्रा का शुभारंभ नगर के कटरा स्थित प्राचीन नरसिंह मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। हाथों में 51 मीटर लंबी चुनरी थामे श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा चौक बाजार एवं बद्री चौराहा होते हुए सिद्धपीठ मां मंसल माता मंदिर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया।

सिद्धपीठ मां मनसा मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से माता रानी को 51 मीटर लंबी चुनरी एवं छप्पन भोग का थाल अर्पित किया इसके पश्चात मां भगवती को 56 भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। माता के दर्शन और पूजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

महिलाओं की रही विशेष सहभागिता

आयोजन की व्यवस्थापक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिमोहन सोनी, राशि साहू ने बताया कि चुनरी यात्रा में नगर की महिलाओं ने विशेष उत्साह के साथ सहभागिता की। महिलाओं की मौजूदगी ने यात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया।

यात्रा में नगर के हर वर्ग ने अपना सहयोग प्रदान किया। युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाते हुए धार्मिक एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

नवरात्रि के अवसर पर निकली इस भव्य चुनरी यात्रा ने बरुआसागर में आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति की अद्भुत झलक प्रस्तुत की। यात्रा के दौरान वातावरण में गूंजते “जय माता दी” के जयकारों से नगर भक्तिमय हो गया

रिपोर्टर विनोद साहू

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*
Ayodhya18 Oct

*अयोध्या में नवरात्रि की धूम दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान*

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
Moradabad17 Oct

कांठ में भाकियू टिकैत ने मांगों के संबंध में उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!