शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा के दृष्टिगत महराजगंज पुलिस अलर्ट मोड में
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा के दृष्टिगत महराजगंज पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध
महराजगंज/उत्तर प्रदेश 17 अक्टूबर 2026
रिपोर्ट: बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।
आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महराजगंज पुलिस द्वारा विगत एक माह से लगातार विभिन्न अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। शस्त्र लाइसेंस सत्यापन, मेडिकल स्टोरों की चेकिंग, अवैध शराब, अवैध हथियार, जुआ एवं यातायात संबंधी मामलों में निरंतर चेकिंग और निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
जनपद में लगभग 1,712 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जानी हैं, जिनमें से लगभग 900 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त 30 से अधिक स्थानों पर रावण दहन एवं प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के दृष्टिगत विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं।
सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी, ड्रोन के माध्यम से चेकिंग एवं आवश्यकतानुसार नाकाबंदी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे अफवाह, भ्रामक खबर अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
डीजे संचालन के संबंध में संचालकों को नोटिस जारी कर निर्धारित ध्वनि सीमा, डीजे की संख्या एवं ऊंचाई से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में शिकायतें प्राप्त होने पर संबंधित डीजे संचालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई भी की गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*ब्रेकिंग न्यूज़ अयोध्या* *अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या* *अयोध्या* पावन नवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में भक्ति का…
पूरी खबर पढ़ें →
नागपुर में नागपुर में रामलीला ग्राउंड पर नवरात्रि स्पेशल पर गड़बड़ प्रोग्राम आयोजित किया गया
पूरी खबर पढ़ें →
नागपुर में नागपुर में रामलीला ग्राउंड पर नवरात्रि स्पेशल पर गड़बड़ प्रोग्राम आयोजित किया गया
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ की पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया ने कांठ और छजलैट थाने की महिला सुरक्षा टीम (एमएसटी) के…
पूरी खबर पढ़ें →
कांठ-उमरी मार्ग पर मदरसे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बिजली कर्मी की मौत…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।