Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chittorgarh

बेगूं में 54वें नवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति सोमवार को हवन के बाद होगा महाप्रसादी वितरण

18 Oct 2026, 07:24 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बेगूं में 54वें नवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति सोमवार को हवन के बाद होगा महाप्रसादी वितरण - CHITTORGARH, राजस्थान

रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
सेवा से मिलने वाला आनंद अलौकिक, मन को मिलती है शांति: पंडित अजय शर्मा

बेगूं। गंगा ब्राह्मणी नदी के तट पर स्थित बड़ौदिया महादेव परिसर के रामायण मंडल सत्संग भवन में आयोजित 54वें नवरात्रि महोत्सव के आठवें दिन रविवार को मानस के नवाह्न पारायण का आयोजन हुआ। इस दौरान मानस व्यास आचार्य पंडित अजय शर्मा ने सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चे भाव से की गई सेवा से मिलने वाला आनंद अलौकिक होता है, जो मन को शांति प्रदान करता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दूसरों की सेवा करनी चाहिए और सभी के प्रति आदर एवं सम्मान का भाव रखना चाहिए।

सेवा भाव के लिए CA दीपक अग्रवाल का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान व्यास पीठ से आचार्य पंडित अजय शर्मा, रामायण मंडल के वयोवृद्धजनों एवं श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में मंडल के सचिव सीए दीपक अग्रवाल का पगड़ी एवं उपरना पहनाकर सम्मान किया गया। वहीं, भूतपूर्व रामायण मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय मोहनलाल बीलू की पौत्रवधू एवं भाजपा नगर अध्यक्ष विदुषी बीलू तथा पूर्व पार्षद सीपी जोशी संस्कार का भी स्वागत किया गया। रामायण मंडल अध्यक्ष अर्जुनलाल भटलिया एवं मंडल के सदस्यों ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

रामायण मंडल के महामंत्री एडवोकेट परीक्षित बिल्लू ने बताया कि 54वें नवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति सोमवार को होगी। प्रातःकाल मानस के अंतिम उत्तरकांड महात्म्य पारायण के पश्चात रामायण एवं व्यास पीठ का पूजन किया जाएगा। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त में हवन के साथ धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी वितरण किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालु भक्ति, सत्संग एवं रामायण पाठ के माध्यम से धर्म और सेवा के संदेश से जुड़ रहे हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

घोष की गूंज के बीच निकला संघ का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत खानपुर में विजयादशमी उत्सव के साथ संघ के शताब्दी वर्ष का समापन
Jhalawar18 Oct

घोष की गूंज के बीच निकला संघ का भव्य पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत खानपुर में विजयादशमी उत्सव के साथ संघ के शताब्दी वर्ष का समापन

खानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन अवसर पर रविवार को खानपुर नगर में विजयादशमी उत्सव…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj18 Oct

सीएम योगी आज आएंगे गोरखपुर.4 दिवसीय दौरे पर आज आएंगे गोरखपुर.

गोरखपुर/ उत्तर प्रदेश। सीएम योगी आज आएंगे गोरखपुर.4 दिवसीय दौरे पर आज आएंगे गोरखपुर. *आज दोपहर बाद गोरखपुर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!