Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

खेत में सिंचाई के लिए मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आया किसान, मौत

19 Oct 2026, 08:57 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खेत में सिंचाई के लिए मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आया किसान, मौत - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

जमानियां, गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के महेवा गांव में रविवार को बिजली का करंट लगने से 35 वर्षीय किसान राहुल कुशवाहा की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह खेत में लगी सब्जियों की सिंचाई के लिए बिजली की मोटर चालू कर रहा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल कुशवाहा रविवार सुबह रोज की तरह अपनी भैंस को नहलाने के बाद खेत में सब्जियों की सिंचाई करने चला गया था। मोटर चालू करने के लिए जैसे ही उसने बिजली का प्लग बोर्ड में लगाया, वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी वाहन से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

राहुल घर पर रहकर खेती-बाड़ी करता था। वर्ष 2019 में उसका विवाह जमानियां स्टेशन के पास स्थित इलाइचीपुर डिगरी गांव की ममता से हुआ था। उसकी दो बेटियां दिव्यांशी और रियांशी हैं। वह दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के पिता दीनबंधु कुशवाहा समाज कल्याण विभाग में एडीओ पद से सेवानिवृत्त हैं।

राहुल की मौत से पत्नी ममता और मां बासमती का रो-रोकर बुरा हाल है। दो मासूम बेटियों के सिर से पिता का साया उठने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने पर जमानियां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, गाजीपुर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।
Singrauli19 Oct

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त।

सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…

पूरी खबर पढ़ें →
पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।
Pali19 Oct

पाली से छगन भारद्वाज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,की और से जोधपुर गौतम सभा के र्निविरोध र्निवाचित अध्यक्ष नरेश कुमार जाजडा, उपाध्यक्ष महेश सांखी, मंत्री रवि शर्मा सभी को हार्दिक बधाई।

पाली 19अकटुबंर। जोधपुर गौतम सभा के चुनाव संपन्न हुये।जिसमे गौतम सभा अध्यक्ष श्रीमान नरेश कुमार जी जाजडा,(र्निविरोध निर्वाचित)उपाध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।
Siddharthnagar19 Oct

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा के पास 244 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्करी रोकने के लिए संयुक्त टीम की कार्रवाई।

सिद्धार्थनगर जनपद में अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस,…

पूरी खबर पढ़ें →
बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत
Siddharthnagar19 Oct

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में खूनी हादसाः अनियंत्रित कार ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत

बलरामपुर। जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!