रायबरेली: भैंस चोरी करने वाले 7 शातिर चोर गिरफ्तार, गुरबक्शगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



रायबरेली: भैंस चोरी करने वाले 7 शातिर चोर गिरफ्तार, गुरबक्शगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रायबरेली/गुरबक्शगंज।
थाना गुरबक्शगंज पुलिस ने भैंस चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 7 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई भैंस भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17.10.2026 की रात प्रार्थी की भैंस अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। तहरीर के आधार पर थाना गुरबक्शगंज पर मु0अ0सं0-268/2026 धारा-303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 19.10.2026 को थाना गुरबक्शगंज पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर खेड़ा से बास गांव जाने वाले रास्ते के पास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित 7 अभियुक्तों को चोरी की भैंस के साथ गिरफ्तार किया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-*
*1.* सौरभ पुत्र महादेव निवासी ग्राम डकोली थाना लालगंज जनपद रायबरेली।
*2.* नौशाद पुत्र मो0 नसीम निवासी ग्राम बहाई थाना लालगंज जनपद रायबरेली।
*3.* विपिन पुत्र रामसुमेर निवासी ग्राम बहाई थाना लालगंज जनपद रायबरेली।
*4.* बीकू भटरा पुत्र रमेश भटरा निवासी ग्राम चैनपुर मजरे कुमदौरा थाना लालगंज जनपद रायबरेली।
*5.* फूल सिंह पुत्र बग्गा निवासी ग्राम चैनपुर मजरे कुमदौरा थाना लालगंज जनपद रायबरेली।
*6.* चौकन नट पुत्र दीपक नट निवासी ग्राम तेजगांव थाना सरेनी जनपद रायबरेली।
*7.* सिंधी नट पुत्र कबरा नट निवासी ग्राम तेजगांव थाना सरेनी जनपद रायबरेली।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ब्रेकिंग फिरोजाबाद मिशन शक्ति के तहत छात्रा नीति दुबे बनीं एक दिन की जिलाधिकारी पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग फिरोजाबाद प्राथमिक विद्यालय में 7 साल के छात्र से कथित यौन उत्पीड़न, ग्रामीणों में आक्रोश फिरोजाबाद के…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग फिरोजाबाद टूंडला में 3.5 करोड़ रुपये का गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार पुलिस और मेरठ एएनटीएफ टीम…
पूरी खबर पढ़ें →
फ़िरोज़ाबाद ब्रेकिंग केंदीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल राष्ट्रबीर श्री दुर्गादास राठौर की शोभायात्रा कार्यक्रम मे पहुंचे मीडिया…
पूरी खबर पढ़ें →
Mehdawal news मेहदावल रोडवेज वार्ड नम्बर 13 दिव्यांशु निषाद 5 साल के बच्चे की मौत माता रानी का…
पूरी खबर पढ़ें →
ट्रेन में बजाया बाजा तो बजेगी बैंड ! ट्रेन में मोबाइल स्पीकर पर गाना, वीडियो या रील चलाकर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।