आजमगढ़: सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा के नौ रूपों का स्वरूप, गरबा-डांडिया से बांधा समां
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आजमगढ़: सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में छात्राओं ने धारण किया मां दुर्गा के नौ रूपों का स्वरूप, गरबा-डांडिया से बांधा समां
रिपोर्ट सुरेश कुमार धारिया
जिला पत्रकार
आजमगढ़
फूलपुर (आजमगढ़)। समीपवर्ती गांव जगदीशपुर स्थित सनवर्ड माण्टेसरी स्कूल में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर एक अनोखा और आकर्षक आयोजन किया गया। स्कूल के प्रबंधक अनिल जी की इस अनूठी पहल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम को देखकर अभिभावकों ने कहा कि ऐसा आयोजन हर स्कूल में होना चाहिए, ताकि बच्चों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिले।
कार्यक्रम में छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही देवियों के रूप में सजी छात्राओं ने पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनकी आकर्षक वेशभूषा और शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
मां दुर्गा के नौ रूपों में नशारा, सोनाली सोनी, आरोही, सिद्धि राय, परी पाण्डेय, दीपा प्रजापति, अंशिका, एकता उपाध्याय और काव्य यादव ने अपनी प्रस्तुति दी।
इस अनूठे आयोजन के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और नारी शक्ति के महत्व से परिचित कराने का प्रयास किया गया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 19.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं सदर अनुमंडल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआगर-मालवा। सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। भारत सरकार की भावांतर भुगतान योजना के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग फिरोजाबाद मिशन शक्ति के तहत छात्रा नीति दुबे बनीं एक दिन की जिलाधिकारी पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग फिरोजाबाद मिशन शक्ति के तहत छात्रा नीति दुबे बनीं एक दिन की जिलाधिकारी पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
ब्रेकिंग फिरोजाबाद प्राथमिक विद्यालय में 7 साल के छात्र से कथित यौन उत्पीड़न, ग्रामीणों में आक्रोश फिरोजाबाद के…
पूरी खबर पढ़ें →
//समाचार 02// कलेक्टर डॉ. मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री सोनी ने दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।