Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bulandshahr

*पिलखना में 53 दिन का फर्जी मस्टर रोल: BA का छात्र बना मनरेगा मजदूर, RTI से खुलासा – पत्रकार ध्रुव वार्ष्णेय ने CM पोर्टल पर की शिकायत*

21 Oct 2026, 12:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*पिलखना में 53 दिन का फर्जी मस्टर रोल: BA का छात्र बना मनरेगा मजदूर, RTI से खुलासा - पत्रकार ध्रुव वार्ष्णेय ने CM पोर्टल पर की शिकायत* - BULANDSHAHR, उत्तर प्रदेश

*बड़ी खबर: डिबाई के पिलखना में मनरेगा में 53 दिन का फर्जी मस्टर रोल, BA का छात्र निकला मनरेगा मजदूर, RTI से खुलासा*

*डिबाई में पत्रकार ने CM Portal पर की नई शिकायत, जांच BDO को भेजी गई, पुरानी शिकायत पर लगी थी फर्जी आख्या*

*डिबाई, बुलंदशहर |*

जनपद बुलंदशहर के विकासखंड डिबाई की ग्राम पंचायत पिलखना में मनरेगा योजना में बड़े फर्जीवाड़े का मामला उजागर हुआ है। आरटीआई से प्राप्त दो प्रमाणित दस्तावेजों के मिलान से पता चला है कि एक नियमित कॉलेज छात्र को 53 दिन तक मनरेगा में मजदूर दिखाकर सरकारी धन का भुगतान करा दिया गया।

इस मामले में *भारतीय पत्रकार संघ, बुलंदशहर के जिला सचिव ध्रुव राज वार्ष्णेय, निवासी कस्बा डिबाई, तहसील व थाना डिबाई* ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर नई शिकायत दर्ज कराई है।

*शिकायत संख्या है – 40014226062175, दिनांक 20-10-2026*
वर्तमान में शिकायत *लंबित है और ऑनलाइन संदर्भ के माध्यम से खंड विकास अधिकारी, ग्राम्य विकास विभाग को प्रेषित की गई है। स्थिति – अनमार्क*

*क्या है पूरा मामला?*

शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत पिलखना के *जालिम सिंह पुत्र गुरमीत सिंह, जॉब कार्ड संख्या – UP 1412005032 00000002* को मनरेगा में अकुशल मजदूर दिखाया गया है।

जबकि RTI से प्राप्त दूसरे दस्तावेज *चौधरी राम सिंह महाविद्यालय, नहल, अतरौली, जिला अलीगढ़* की उपस्थिति पंजिका के अनुसार जालिम सिंह उसी दौरान *B.A. तृतीय वर्ष का नियमित छात्र* था और कॉलेज में उपस्थित था।

कॉलेज अलीगढ़ जिले में है और मनरेगा कार्यस्थल बुलंदशहर जिले में है। एक ही व्यक्ति का एक ही दिन दो जिलों में होना असंभव है।

*53 दिन की डबल हाजिरी – सबसे बड़ा सबूत:*

जालिम सिंह की हाजिरी इन 53 दिनों में मनरेगा और कॉलेज दोनों जगह P (उपस्थित) है –

*जुलाई 2022 में – 26, 27, 28, 29*
*अगस्त 2022 में – 1, 4, 5, 6, 8, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 30, 31*
*सितंबर 2022 में – 2, 3, 7, 8, 9, 10, 13*
*अक्टूबर 2022 में – 15, 17, 18, 19, 20, 21, 22*
*अगस्त 2023 में – 4, 9, 10, 11, 12, 14, 16, 17*
*सितंबर 2023 में – 20, 21*
*अक्टूबर 2023 में – 11, 12, 13, 14, 18, 20*
*मार्च 2024 में – 4, 5, 6, 11, 12, 13, 14*

मनरेगा नियम के अनुसार NMMS मोबाइल ऐप से सुबह 10 बजे और शाम 4 बजे दो बार जियो-टैग फोटो लेकर हाजिरी लगती है।

*पुरानी शिकायत पर फर्जी आख्या का आरोप:*

इससे पहले इसी मामले में ग्राम पिलखना निवासी बनी सिंह ने शिकायत संख्या *GOVUP/E/2025/0005707* की थी, जिसका निस्तारण *CNO 60000260258081* द्वारा आख्या लगाकर कर दिया गया था।

नई शिकायत में आरोप है कि पिछली जांच में न तो कॉलेज की मूल पंजिका प्राचार्य से मंगाई गई, न ही NIC सर्वर पर 7 साल तक सुरक्षित रहने वाले NMMS फोटो के लोकेशन का मेटाडाटा निकाला गया। प्रार्थी बनी सिंह को कभी सुना ही नहीं गया।

*नई शिकायत में क्या मांग?*

शिकायतकर्ता ध्रुव राज वार्ष्णेय ने मांग की है कि –

1. जांच ब्लॉक स्तर से न कराकर जिलाधिकारी / CDO व मनरेगा लोकपाल बुलंदशहर के स्तर से कराई जाए।
2. कॉलेज की मूल पंजिका सीधे प्राचार्य से मंगाई जाए और 53 दिनों की NMMS फोटो का मेटाडाटा NIC सर्वर से निकलवाया जाए।
3. जांच पूरी होने तक दोषी सचिव / रोजगार सेवक को पिलखना प्रभार से हटाया जाए।
4. दोषियों के विरुद्ध मनरेगा धारा 25 व IPC की धारा 420, 409, 467, 468 के तहत राशि वसूली व FIR दर्ज की जाए।

शिकायतकर्ता ने कहा है कि यह शिकायत किसी निजी रंजिश से नहीं बल्कि मनरेगा अधिनियम की धारा 27 के तहत ज
—

BULANDSHAHR*

शिकायतकर्ता ने कहा है कि यह शिकायत किसी निजी रंजिश से नहीं बल्कि मनरेगा अधिनियम की धारा 27 के तहत जनहित में की गई है और RTI से प्राप्त दोनों प्रमाणित PDF उनके पास मौजूद हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali21 Oct

पाली सांसद पी पी चौधरी,तथा भगवान श्री राम ने रिमोट से रावण का दहन किया गया। तथा इस अवसर पर महापौर नमिता विकास बुबकीया

पाली 20अकटुबंर। पाली नगर निगम के सानिध्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व पर,रावण दहन…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में मुस्लिम परिवार ने कराया माता रानी का भंडारा पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
Siddharthnagar21 Oct

सिद्धार्थनगर जिले में नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की भक्ति और सेवा भाव की एक अनूठी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali21 Oct

पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के लिए ईवीएम कमीशनिंग 24 एवं 25 अक्टूबर को

पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के लिए ईवीएम कमीशनिंग 24 एवं 25 अक्टूबर को पाली, 20 अक्टूबर। पंचायतीराज…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में पटाखों में जोरदार विस्फोट, भैंस घायल; मौके से बारूद और पटाखा बनाने का सामान बरामद
Siddharthnagar21 Oct

सिद्धार्थनगर में पटाखों में जोरदार विस्फोट, भैंस घायल; मौके से बारूद और पटाखा बनाने का सामान बरामद

सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के अशोक नगर, महुआ में सोमवार को पटाखों में जोरदार विस्फोट…

पूरी खबर पढ़ें →
क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा राप्ती नदी घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
Siddharthnagar21 Oct

क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा राप्ती नदी घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज के साथ राप्ती नदी घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!