इटवा निवासी आदर्श सोनी की सड़क हादसे में मौत, 23 नवंबर को होनी थी शादी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र के बदलिया चौराहे के पास मंगलवार रात करीब 10:30 बजे हुए सड़क हादसे में इटवा निवासी 25 वर्षीय आदर्श सोनी की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आदर्श की शादी आगामी 23 नवंबर को तय थी। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मिली जानकारी के अनुसार, आदर्श सोनी मंगलवार रात बाइक से अकेले जा रहे थे। इसी दौरान बदलिया चौराहे के पास उनकी बाइक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि आदर्श की जान चली गई। हालांकि, दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और किस वाहन से टक्कर हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
घटना के बाद आदर्श को इटवा स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsपाली 20अकटुबंर। पाली नगर निगम के सानिध्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व पर,रावण दहन…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले में नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की भक्ति और सेवा भाव की एक अनूठी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के लिए ईवीएम कमीशनिंग 24 एवं 25 अक्टूबर को पाली, 20 अक्टूबर। पंचायतीराज…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के अशोक नगर, महुआ में सोमवार को पटाखों में जोरदार विस्फोट…
पूरी खबर पढ़ें →
*बड़ी खबर: डिबाई के पिलखना में मनरेगा में 53 दिन का फर्जी मस्टर रोल, BA का छात्र निकला…
पूरी खबर पढ़ें →
क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज के साथ राप्ती नदी घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।