Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में मुस्लिम परिवार ने कराया माता रानी का भंडारा पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

21 Oct 2026, 12:19 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगर में मुस्लिम परिवार ने कराया माता रानी का भंडारा पेश की हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर जिले में नवरात्र के पावन पर्व पर मां दुर्गा की भक्ति और सेवा भाव की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। जिला मुख्यालय पर एक मुस्लिम परिवार ने माता के भंडारे का आयोजन कर आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस पहल की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।

आपको बता दें कि जिला मुख्यालय पर दिल्ली चाट कॉर्नर के नाम से दुकान चलाने वाले अब्दुल मन्नान ने नवरात्र के अवसर पर माता के भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे में हजारों लोगों ने पहुंचकर माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ ये भंडारा देर शाम तक चलता रहा।

इस दौरान अब्दुल मन्नान के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दुकान के कर्मचारी भी सेवा में जुटे रहे। खुद अब्दुल मन्नान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते नजर आए।

भंडारा आयोजक अब्दुल मन्नान ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से इस भंडारे का आयोजन करते आ रहे हैं। उनका उद्देश्य लोगों की सेवा करना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब तक उनका जीवन रहेगा, तब तक हर वर्ष इसी तरह भंडारे का आयोजन करते रहेंगे। यह आयोजन धार्मिक सद्भाव, मानवता और आपसी प्रेम की एक खूबसूरत मिसाल पेश करता है, जहां सेवा भाव ही सबसे बड़ा धर्म नजर आया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali21 Oct

पाली सांसद पी पी चौधरी,तथा भगवान श्री राम ने रिमोट से रावण का दहन किया गया। तथा इस अवसर पर महापौर नमिता विकास बुबकीया

पाली 20अकटुबंर। पाली नगर निगम के सानिध्य में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व पर,रावण दहन…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Pali21 Oct

पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के लिए ईवीएम कमीशनिंग 24 एवं 25 अक्टूबर को

पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के लिए ईवीएम कमीशनिंग 24 एवं 25 अक्टूबर को पाली, 20 अक्टूबर। पंचायतीराज…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में पटाखों में जोरदार विस्फोट, भैंस घायल; मौके से बारूद और पटाखा बनाने का सामान बरामद
Siddharthnagar21 Oct

सिद्धार्थनगर में पटाखों में जोरदार विस्फोट, भैंस घायल; मौके से बारूद और पटाखा बनाने का सामान बरामद

सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के अशोक नगर, महुआ में सोमवार को पटाखों में जोरदार विस्फोट…

पूरी खबर पढ़ें →
*पिलखना में 53 दिन का फर्जी मस्टर रोल: BA का छात्र बना मनरेगा मजदूर, RTI से खुलासा – पत्रकार ध्रुव वार्ष्णेय ने CM पोर्टल पर की शिकायत*
क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा राप्ती नदी घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
Siddharthnagar21 Oct

क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा राप्ती नदी घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज व उपजिलाधिकारी डुमरियागंज द्वारा प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज के साथ राप्ती नदी घाट मूर्ति विसर्जन स्थल का…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!