पंडित सत्यम पांडे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 179 वीं महाआरती में हुए शामिल

पंडित सत्यम पांडे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 179वीं महाआरती में हुए शामिल
महाआरती सनातन धर्म सशक्तिकरण के लिए महती कदम… अधिवक्ता चितरंजय
सक्ति समाचार – स्थानीय श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित 179वीं महाआरती श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस गरिमामयी आयोजन में अतिथि के रूप में हनुमान मंदिर बासिनपाठ के पुजारी सत्यम पांडे शामिल हुए। उन्होंने मंदिर परिवार के इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस भव्य महाआरती का हिस्सा बनना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है, जिसके लिए वे हनुमान लला के चरणों में साधुवाद व्यक्त करती हैं।
इस अवसर पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह महाआरती न केवल धर्म और अध्यात्म का संदेश दे रही है, बल्कि समाज में महाआरती सनातन धर्म सशक्तिकरण के लिए महती कदम है।
महाआरती के पावन अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का अत्यंत मनमोहक व दिव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन-आरती संपन्न कराई। जिसमें सुबह का श्रृंगार अभिषेक देवांगन तथा शाम का श्रृंगार संगीता हरिओम अग्रवाल के सौजन्य से कराया गया।
•सिंदूर अभिषेक सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा, प्रत्यूषा, पद्माक्ष सोनी, मोतीलाल देवांगन एवं विनोद कुमार मिश्रा द्वारा सामूहिक रूप से संपन्न किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत गीतेश पांडे, मोतीलाल देवांगन और आदित्य अग्रवाल, ज्योति प्रकाश गबेल, तुलाराम हरदीहा के द्वारा सुंदरकांड का पाठ कराया गया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो उठा। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था यातायात थाना सक्ति एवं ज्योति प्रकाश गबेल के द्वारा की गई थी।कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसमें लीलावती वैष्णव, पुष्पा निर्मलकर, अंजू देवांगन, चमेली देवांगन सहित मंदिर परिवार की बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों व मातृशक्ति ने सहभागिता दर्ज की।
उल्लेखनीय है कि दूर-दराज के श्रद्धालुओं को हनुमान लला के दर्शन लाभ कराने के लिए "हमारे हनुमान" यूट्यूब चैनल के माध्यम से महाआरती का जीवंत (लाइव) प्रसारण किया जा रहा है। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कोंडके मौर्य ने किया, जबकि इस ऐतिहासिक पल की खूबसूरत फोटोग्राफी अमित तंबोली द्वारा की गई। आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने भा ज पा के नगर मंत्री भुवन भास्कर सोनी एवं ज्योति प्रकाश गबेल (जाजंग) को उनके जन्म दिवस पर उन्हें बधाई देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना किया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







