ब्रह्मर्षि समाज ने प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्णा सिंह की 139 वीं जयंती मनाई।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के तत्वावधान में शहर के श्री कृष्ण वाटिका में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री व ओजस्वी अधिवक्ता डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की 139 वीं जयंती समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री नवेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके माल्यार्पण के साथ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य व जन सुराज पार्टी के राज्य सलाहकार समिति सदस्य श्री दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह आधुनिक बिहार के निर्माता थे उन्होंने जमींदारी प्रथा को हटाने का काम किया।
ब्रह्मऋषि समाज के संस्थापक महासचिव श्री अशोक शंकर सिंह ने कहा श्री बाबू ने झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दलितों का प्रवेश कराया। ब्रह्मर्षि समाज के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार एवं वरिष्ठ शिक्षक नेता ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह ने बिहार को आधुनिक बनाने के लिए जो कार्य किया उसे युगों तक याद रखा जाएगा।
प्रोफेसर प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि श्री बाबू ने मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार में उद्योग लगाने का भी कार्य किया। मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि चेतना मंच प्रवक्ता युवा अधिवक्ता प्रणव कुमार ने कहा कि जब तक डॉ श्री कृष्णा सिंह जीवित रहे तब तक उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी को सुशोभित करने का काम किया मुंगेर से वकालत की शुरुआत किया था मुंगेर उनकी कर्मभूमि रही।
किला परिसर स्थित जिला परिषद कार्यालय में भी ब्रह्मर्षि समाज के सदस्यों ने प्रथम मुख्यमंत्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक नेता श्री नवल किशोर प्रसाद सिंह मुंगेर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह ब्रह्मर्षि चेतना मंच प्रवक्ता व युवा अधिवक्ता प्रणव कुमार मणि शंकर भोलू नंदकिशोर कुमार पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह आदि अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिंगरौली : शासकीय दायित्वों का अधिकारी समर्पण भाव से करें निर्वहन – कलेक्टर कलेक्टर ने अधिकारियों से प्राप्त…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : शासकीय दायित्वों का अधिकारी समर्पण भाव से करें निर्वहन – कलेक्टर कलेक्टर ने अधिकारियों से प्राप्त…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी : शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और हर गली-मोहल्ले तक विकास की रोशनी पहुँचाने की…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी जिले की समस्त औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों और कामगारों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने…
पूरी खबर पढ़ें →
खैरा में विजयादशमी पर हुआ विशाल रावण दहन, राम-लक्ष्मण और हनुमान की झांकी ने मोहा मन बिलासपुर ब्यूरो…
पूरी खबर पढ़ें →
खैरा में विजयादशमी पर हुआ विशाल रावण दहन, राम-लक्ष्मण और हनुमान की झांकी ने मोहा मन बिलासपुर ब्यूरो…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।