Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली : शासकीय दायित्वों का अधिकारी समर्पण भाव से करें निर्वहन – कलेक्टर

22 Oct 2026, 07:24 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली : शासकीय दायित्वों का अधिकारी समर्पण भाव से करें निर्वहन – कलेक्टर - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली : शासकीय दायित्वों का अधिकारी समर्पण भाव से करें निर्वहन – कलेक्टर

कलेक्टर ने अधिकारियों से प्राप्त किया परिचय, ली परिचयात्मक बैठक

सिंगरौली : सिंगरौली जिले के नवागत कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों, शासकीय योजनाओं की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और शासकीय सेवाओं का सुचारु संचालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित शिकायतों का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत आम नागरिक की समस्या से जुड़ी होती है, इसलिए अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और उनके निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा जनहित से जुड़े प्रकरणों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने जनविश्वास शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जन विश्वास शिविर का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देना और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। संबंधित अधिकारी शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करें तथा जिन प्रकरणों का मौके पर निराकरण संभव न हो, उनका निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य करें। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें तथा पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी
Didwana-Kuchaman16 Nov

मजबूत लोकतंत्र के लिए किया मतदान, मतदान करने में संतो ने निभाई भागीदारी

डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन सिटी निकटवर्ती ग्राम पंचायत अड़कसर में सोमवार को पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Didwana-Kuchaman16 Nov

पंचायतीराज आम चुनाव -2026 चतुर्थ चरण के तहत जिले की 167 ग्राम पंचायतों में सरपंच व पंच के मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 79.91 प्रतिशत हुआ मतदान

डीडवाना-कुचामन, पंचायत आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को डीडवाना-कुचामन जिले की चार पंचायत समितियों की…

पूरी खबर पढ़ें →
स्व.विष्णु खटीक के परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभारी मंत्री चुप क्यों है.- सुरेन्द्र चौधरी
Sagar16 Nov

स्व.विष्णु खटीक के परिजनों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रभारी मंत्री चुप क्यों है.- सुरेन्द्र चौधरी

सागर , वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* विवेकानंद वार्ड स्थित मछरयाई शराब दुकान के पास…

पूरी खबर पढ़ें →
चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल
Chandauli16 Nov

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचल

चन्दौली: कबीरपुर गांव के शंकर मंदिर में मिले कोबरा सांप के दो बच्चे, ग्रामीणों में मची हलचलचन्दौली जनपद…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता- PL तिवारी आगर मालवा कनाडा के बाद अब फ्रांस की कंपनी से प्लेट माल्ट का आगर मालवा में 1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव
Agar-Malwa16 Nov

जिला संवाददाता- PL तिवारी आगर मालवा कनाडा के बाद अब फ्रांस की कंपनी से प्लेट माल्ट का आगर मालवा में 1200 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव

*प्रेस विज्ञप्ति* जिला संवाददाता- PL तिवारी वंदे भारत लाइव न्यूज़ आगर मालवा *कनाडा के बाद अब फ्रांस की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!