Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jaipur

*”मैं 100 साल जियूँ या ना जियूँ, लेकिन 100 बार रक्तदान जरूर करूंगा” – डॉ. लाला आजाद* *जन्मदिन को बनाया जीवन बचाने का दिन, 21 साल की उम्र में सातवीं बार किया रक्तदान*

21 Oct 2026, 11:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*"मैं 100 साल जियूँ या ना जियूँ, लेकिन 100 बार रक्तदान जरूर करूंगा" - डॉ. लाला आजाद* *जन्मदिन को बनाया जीवन बचाने का दिन, 21 साल की उम्र में सातवीं बार किया रक्तदान* - JAIPUR, राजस्थान

*"मैं 100 साल जियूँ या ना जियूँ, लेकिन 100 बार रक्तदान जरूर करूंगा" – डॉ. लाला आजाद*

*जन्मदिन को बनाया जीवन बचाने का दिन, 21 साल की उम्र में सातवीं बार किया रक्तदान

जयपुर |बहलोड गांव के निवासी युवा साथी डॉ. लाला आजाद ने मानवता की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। डॉ. आजाद ने आज अपने 21वें जन्मदिन के अवसर पर लगातार सातवीं बार रक्तदान कर अपने जन्मदिन को यादगार बना दिया।

डॉ. आजाद ने SMS हॉस्पिटल, जयपुर में रक्तदान किया, जहां वे पहले भी रक्तदान कर चुके हैं। इस दौरान उनके कई दोस्तों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर इस नेक कार्य में सहयोग दिया।

डॉ. आजाद ने इस मौके पर कहा – *"मैं 100 साल जियूँ या ना जियूँ, लेकिन अपने जीवन काल में 100 बार रक्तदान जरूर करूंगा।"*

*रक्तदान सबसे बड़ा दान -*
डॉ. लाला आजाद का यह कदम केवल एक स्वास्थ्य सेवा नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश है। उनका कहना है कि धर्म, जाति और वर्ग की सीमाओं से ऊपर उठकर इंसान को इंसान के लिए खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा, "रक्तदान से आपका कुछ भी खर्च नहीं होगा, लेकिन आपका यही रक्तदान किसी के लिए जीवनदान साबित होगा। हम किसी धर्म या विचारधारा से पहले एक इंसान हैं।"

डॉ. आजाद युवाओं के बीच सामाजिक चेतना और जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं। उनका मानना है कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है, और हर युवा को साल में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

*दोस्तों ने भी दिया साथ -*
जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में डॉ. अंकित डाबरिया, डॉ. विशाल राज वर्मा, डॉ. कार्तिक बुनकर, डॉ. पुलकित वर्मा, डॉ. अंकित बैरवा, डॉ. जयराम बुनकर, विनोद बुनकर सहित कई युवाओं ने भी रक्तदान किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग
Kurukshetra21 Oct

SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जननायक जनता पार्टी ने SIR और गेहूं की एमएसपी में मात्र 25…

पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर पुलिस और सीआईडी विशेष शाखा की बड़ी कार्रवाई बिना वैध दस्तावेजों के होटल में रुकीं 3 थाईलैंड मूल की महिलाएं डिटेन अनैतिक गतिविधियों की आशंका
Udaipur21 Oct

उदयपुर पुलिस और सीआईडी विशेष शाखा की बड़ी कार्रवाई बिना वैध दस्तावेजों के होटल में रुकीं 3 थाईलैंड मूल की महिलाएं डिटेन अनैतिक गतिविधियों की आशंका

उदयपुर, 21 अक्टूबर। जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार उदयपुर पुलिस और सी.आई.डी. (वि.शा.) जोन…

पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा
Muzaffarnagar21 Oct

मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा

मुजफ्फरनगर में जेब में रखा मोबाइल फटने से युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम बाइक से घर…

पूरी खबर पढ़ें →
अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर RTI ब्रिगेड जिलाध्यक्ष*
Bulandshahr21 Oct

अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर RTI ब्रिगेड जिलाध्यक्ष*

- *अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर जिलाध्यक्ष (RTI ब्रिगेड)* *बुलंदशहर /…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल खेल परिसर सरदारपुर का किया निरीक्षण
error: Content is protected !!