Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा

21 Oct 2026, 09:33 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा - MUZAFFARNAGAR, उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में जेब में रखा मोबाइल फटने से युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम बाइक से घर लौटते समय उनकी शर्ट की जेब में रखे ओप्पो मोबाइल में तेज धमाका हुआ। इससे वह सड़क पर गिर पड़े और सिर, छाती व हाथ में चोटें आईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव के वहलना चौक की है। युवक की पहचान गांव के ही विकास अंतल के रूप में हुई है। वह उत्तम शुगर मिल में टोकनमैन के पद पर कार्यरत थे।

चलिए घटना को विस्तार से जानते है,
रहमतपुर गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग रविंद्र ने बताया कि विकास उनका इकलौता बेटा था। बेटे की शादी हो चुकी है। उनकी छह साल की एक बेटी दृष्टि और तीन साल का बेटा है। सोमवार को अपनी मां को लेकर अपने मामा के घर माजरा गांव गया था। मां को छोड़ने के बाद वह वापस शाम को लौट रहा था। वहलना चौक पर उसके जेब में मोबाइल अचानक से तेज आवाज के साथ फट गया।

मोबाइल विस्फोट होने की वजह से विकास का बाइक पर से संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। विस्फोट की वजह से वह जख्मी तो हुआ ही गिरने की वजह से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई।

सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस नसे आसपास के लोगों की सहायता से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचवाया। गंभीर हालत को देखकर डॉक्टर ने उसे रेफर किया तो परिजन उसे लेकर आरोग्य हॉस्पिटल पहुंचे।
मंगलवार देर शाम को इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई। उधर, विकास की मौत की सूचना पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*”मैं 100 साल जियूँ या ना जियूँ, लेकिन 100 बार रक्तदान जरूर करूंगा” – डॉ. लाला आजाद* *जन्मदिन को बनाया जीवन बचाने का दिन, 21 साल की उम्र में सातवीं बार किया रक्तदान*
SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग
Kurukshetra21 Oct

SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जननायक जनता पार्टी ने SIR और गेहूं की एमएसपी में मात्र 25…

पूरी खबर पढ़ें →
अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर RTI ब्रिगेड जिलाध्यक्ष*
Bulandshahr21 Oct

अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर RTI ब्रिगेड जिलाध्यक्ष*

- *अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर जिलाध्यक्ष (RTI ब्रिगेड)* *बुलंदशहर /…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल खेल परिसर सरदारपुर का किया निरीक्षण
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 2 और आरोपी गिरफ्तार, मामले का सोनीपत कनेक्शन गहराया, शूटरों के नेटवर्क की खुल रही कड़ियां
error: Content is protected !!