Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 2 और आरोपी गिरफ्तार, मामले का सोनीपत कनेक्शन गहराया, शूटरों के नेटवर्क की खुल रही कड़ियां

21 Oct 2026, 09:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 2 और आरोपी गिरफ्तार, मामले का सोनीपत कनेक्शन गहराया, शूटरों के नेटवर्क की खुल रही कड़ियां - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के सिलसिले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। हमले के 15 घंटे के भीतर ही गोली चलाने वाले तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर निवासी गांव देवडू और नितिन निवासी खरखौदा के रूप में हुई है।

सोनीपत एसटीएफ और मुंबई पुलिस सोनीपत सिविल अस्पताल में दोनों का मेडिकल कराने पहुंची है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार  गिरफ्तार आरोपी समीर ने ही रेहान की बात अनिल पंडित से करवाई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी नितिन की गाड़ी में सवार होकर गए थे।

आरोपी नितिन पहले से गिरफ्तार हो चुके सुमित का दोस्त है। मुंबई पुलिस ने समीर और नितिन को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज रात ही मुंबई पुलिस लेकर रवाना हुई। ज्ञात हो कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब तक सोनीपत के 6 आरोपी  गिरफ्तार हो चुके हैं।

जांच के तार लगातार जिले से जुड़ते जा रहे है। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी रेहान, फूल सिंह, कुणाल, सुमित, समीर और नितिन सभी सोनीपत के रहने वाले हैं।

मामले में अभी और गिरफ्तारियां संभव है। पुलिस की रडार पर कई और नाम हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*”मैं 100 साल जियूँ या ना जियूँ, लेकिन 100 बार रक्तदान जरूर करूंगा” – डॉ. लाला आजाद* *जन्मदिन को बनाया जीवन बचाने का दिन, 21 साल की उम्र में सातवीं बार किया रक्तदान*
SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग
Kurukshetra21 Oct

SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जननायक जनता पार्टी ने SIR और गेहूं की एमएसपी में मात्र 25…

पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा
Muzaffarnagar21 Oct

मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा

मुजफ्फरनगर में जेब में रखा मोबाइल फटने से युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम बाइक से घर…

पूरी खबर पढ़ें →
अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर RTI ब्रिगेड जिलाध्यक्ष*
Bulandshahr21 Oct

अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर RTI ब्रिगेड जिलाध्यक्ष*

- *अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर जिलाध्यक्ष (RTI ब्रिगेड)* *बुलंदशहर /…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल खेल परिसर सरदारपुर का किया निरीक्षण
हरियाणा BJP में संगठन से सरकार तक मंथन करेंगी स्मृति ईरानी, 2 दिवसीय दौरे में CM, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से होगी बैठक
Kurukshetra21 Oct

हरियाणा BJP में संगठन से सरकार तक मंथन करेंगी स्मृति ईरानी, 2 दिवसीय दौरे में CM, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से होगी बैठक

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक मजबूती और सरकार तथा संगठन के बीच बेहतर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!