Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग

21 Oct 2026, 11:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
जननायक जनता पार्टी ने SIR और गेहूं की एमएसपी में मात्र 25 रुपए की वृद्धि का मुद्दा जोर-शोर से उठाते हुए भाजपा सरकार
को घेरा है। बुधवार को प्रदेशभर में भारी संख्या में जेजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे।

जेजेपी ने  सरकार के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए सभी जिला उपायुक्तों को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के ज्ञापन सौंपे। JJP प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई में गेहूं की एमएसपी में 25 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी कतई जायज नहीं है और यह भाजपा सरकार की किसान विरोधी सोच को दर्शाती है।

बृज शर्मा ने कहा कि जेजेपी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए 25-25 रुपए के बैंक ड्राफ्ट अपमानजनक वृद्धि का जवाब है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा गेहूं उत्पादन करने वाले हरियाणा और पंजाब राज्य के किसानों को सबसे ज्यादा इसका नुकसान पहुंचेगा।

शर्मा ने कहा कि पिछले दस वर्षों में गेहूं के MSP में हर वर्ष औसतन 100 से 160 प्रति क्विंटल की वृद्धि होती हुई आ रही है जबकि इस वर्ष मात्र 25 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि ही की गई है। ऐसे में गेहूं में लगभग एक प्रतिशत की MSP बढ़ोतरी किसानों को घाटे में धकेलने के सिवा कुछ नहीं है।

किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार फसलों के दाम मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि जेजेपी भारत सरकार से मांग करती है कि गेहूं की एमएसपी वृद्धि पर पुनर्विचार किया जाए और कम से कम 150 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि होनी चाहिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*”मैं 100 साल जियूँ या ना जियूँ, लेकिन 100 बार रक्तदान जरूर करूंगा” – डॉ. लाला आजाद* *जन्मदिन को बनाया जीवन बचाने का दिन, 21 साल की उम्र में सातवीं बार किया रक्तदान*
मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा
Muzaffarnagar21 Oct

मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा

मुजफ्फरनगर में जेब में रखा मोबाइल फटने से युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम बाइक से घर…

पूरी खबर पढ़ें →
अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर RTI ब्रिगेड जिलाध्यक्ष*
Bulandshahr21 Oct

अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर RTI ब्रिगेड जिलाध्यक्ष*

- *अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर जिलाध्यक्ष (RTI ब्रिगेड)* *बुलंदशहर /…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल खेल परिसर सरदारपुर का किया निरीक्षण
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 2 और आरोपी गिरफ्तार, मामले का सोनीपत कनेक्शन गहराया, शूटरों के नेटवर्क की खुल रही कड़ियां
हरियाणा BJP में संगठन से सरकार तक मंथन करेंगी स्मृति ईरानी, 2 दिवसीय दौरे में CM, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से होगी बैठक
Kurukshetra21 Oct

हरियाणा BJP में संगठन से सरकार तक मंथन करेंगी स्मृति ईरानी, 2 दिवसीय दौरे में CM, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से होगी बैठक

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक मजबूती और सरकार तथा संगठन के बीच बेहतर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!