Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल खेल परिसर सरदारपुर का किया निरीक्षण

21 Oct 2026, 09:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल खेल परिसर सरदारपुर का किया निरीक्षण - धार, मध्य प्रदेश

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट 9993454360

धार, 21 अक्टूबर 2026। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 24 अक्टूबर 2026 को सरदारपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना तथा पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा द्वारा खेल परिसर सरदारपुर स्थित कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड एवं रूट का सघन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को खेल परिसर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, मंच एवं पंडाल, बेरिकेटिंग, वीआईपी प्रोटोकॉल, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रोटोकॉल अनुरूप हेलीपैड तैयार किए जाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को खेल परिसर पर आयोजित कार्यक्रम स्थल एवं हेलीपैड पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बैकअप हेतु जनरेटर, साउण्ड सिस्टम, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।
ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारी अपने सौंपे गए दायित्वों का व्यवस्थित तरीके से निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे तथा अपने सहयोग हेतु अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाए रखें तथा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सौंपे गए कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें। सुरक्षा, प्रोटोकॉल और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें ।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत श्री अखिलेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्य विभाजन आदेश के तहत सौंपे गए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तैयारी, समन्वय और समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें, ताकि खेल परिसर सरदारपुर में कार्यक्रम का आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित और सफल हो सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*”मैं 100 साल जियूँ या ना जियूँ, लेकिन 100 बार रक्तदान जरूर करूंगा” – डॉ. लाला आजाद* *जन्मदिन को बनाया जीवन बचाने का दिन, 21 साल की उम्र में सातवीं बार किया रक्तदान*
SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग
Kurukshetra21 Oct

SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जननायक जनता पार्टी ने SIR और गेहूं की एमएसपी में मात्र 25…

पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा
Muzaffarnagar21 Oct

मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा

मुजफ्फरनगर में जेब में रखा मोबाइल फटने से युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम बाइक से घर…

पूरी खबर पढ़ें →
अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर RTI ब्रिगेड जिलाध्यक्ष*
Bulandshahr21 Oct

अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर RTI ब्रिगेड जिलाध्यक्ष*

- *अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर जिलाध्यक्ष (RTI ब्रिगेड)* *बुलंदशहर /…

पूरी खबर पढ़ें →
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 2 और आरोपी गिरफ्तार, मामले का सोनीपत कनेक्शन गहराया, शूटरों के नेटवर्क की खुल रही कड़ियां
हरियाणा BJP में संगठन से सरकार तक मंथन करेंगी स्मृति ईरानी, 2 दिवसीय दौरे में CM, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से होगी बैठक
Kurukshetra21 Oct

हरियाणा BJP में संगठन से सरकार तक मंथन करेंगी स्मृति ईरानी, 2 दिवसीय दौरे में CM, मंत्रियों, सांसदों और विधायकों से होगी बैठक

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक मजबूती और सरकार तथा संगठन के बीच बेहतर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!