Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhamtari

सिहावा में 31 अक्टूबर को होगा श्री राज मानस संघ का 27वां वार्षिक महाधिवेशन

22 Oct 2026, 05:59 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिहावा में 31 अक्टूबर को होगा श्री राज मानस संघ का 27वां वार्षिक महाधिवेशन - धमतरी, छत्तीसगढ़

धमतरी /नगरी:- सप्तऋषियों की तपोभूमि और चित्रोत्पल्ला पतित पावनी महानदी के उद्गम स्थल सिहावा की पावन धरा पर श्री राज मानस संघ, धमतरी (छत्तीसगढ़) का 27वां वार्षिक महाधिवेशन 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को आयोजित होगा। स्वयंभू मां शीतला शक्ति पीठ के समीप आयोजित होने वाले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक महाधिवेशन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में राज मानस संघ के पदाधिकारियों ने मां शीतला मंदिर प्रांगण पहुंचकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

यह महाधिवेशन मानस शक्ति केंद्र सांकरा, बेलर, घटुला एवं कुकरेल के संयुक्त संयोजन में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए संबंधित मानस मंडलियों और पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ सहित दो राज्यों की मानस मंडलियां होंगी शामिल
महाधिवेशन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ ओडिशा एवं महाराष्ट्र की ख्यातिप्राप्त मानस मंडलियां भी शामिल होंगी। इसके अलावा मानस के पुरोधाओं, मानस मर्मज्ञों, विद्वान संतों और धर्माचार्यों का सानिध्य प्राप्त होगा। रामचरितमानस के आदर्शों तथा प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित इस आयोजन में भक्ति, मर्यादा, त्याग, सेवा और सनातन संस्कृति के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

मां शीतला शक्ति पीठ और महानदी के उद्गम की पावन भूमि पर आयोजित होने वाला यह महाधिवेशन क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं मानस प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मानस प्रवचन और रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से नैतिक मूल्यों, सदाचार, पारिवारिक संस्कारों तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।

पदाधिकारियों ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण
महाधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने श्री राज मानस संघ, धमतरी के अध्यक्ष अर्जुन पुरी गोस्वामी के नेतृत्व में पदाधिकारी मां शीतला मंदिर प्रांगण पहुंचे। यहां उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया।

इस दौरान राज मानस संघ के उपाध्यक्ष योगेश्वर साहू एवं सुरेश देवांगन, सचिव जे.एल. देवांगन, डॉ. भूषण चंद्राकर, सहसचिव एन.आर. यादव और योगेन्द्र सिन्हा उपस्थित रहे।

इसी क्रम में श्रृंगीऋषि मानस परिषद, नगरी-सिहावा के अध्यक्ष तुकाराम साहू, मानस शक्ति केंद्र घटुला के अध्यक्ष पन्नालाल मरकाम, मानस शक्ति केंद्र बेलर के अध्यक्ष हरिनाथ पटेल, मानस परिषद के सचिव भानुराम साहू, देवव्रत गौतम, पारसराम, महेश सूर्यवंशी, सविता सोन एवं हेमलता साहू सहित अन्य मानस प्रेमी और आयोजन से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।

महाधिवेशन को लेकर क्षेत्र के मानस प्रेमियों में उत्साह है। आयोजन के माध्यम से रामचरितमानस के आदर्शों और भारतीय संस्कृति की परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ ही धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का संदेश प्रसारित करने का प्रयास किया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धनबाद: SSLNT अस्पताल में बनेगा 50 बेड का मातृ-शिशु केंद्र, नगरकियारी में खुलेगा नया PHC
Dhanbad23 Oct

धनबाद: SSLNT अस्पताल में बनेगा 50 बेड का मातृ-शिशु केंद्र, नगरकियारी में खुलेगा नया PHC

धनबाद: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति…

पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में अवैध तेल भंडारण के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार।
Rewari23 Oct

रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में अवैध तेल भंडारण के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार।

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग) पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कड़े दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए…

पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, मतदान केंद्र के बाहर सजे राजनीतिक दलों के पंडाल
Kheri23 Oct

बांकेगंज में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, मतदान केंद्र के बाहर सजे राजनीतिक दलों के पंडाल

वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे विभिन्न दलों के समर्थक, शाम 4 बजे तक होगा मतदान…

सहारनपुर में दुकान से पायल चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, तीन महिलाएं गिरफ्तार
Saharanpur23 Oct

सहारनपुर में दुकान से पायल चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, तीन महिलाएं गिरफ्तार

🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में दुकान से पायल चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, तीन महिलाएं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!