Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कलेक्टर विद्यार्थियों के बीच पहुंचे, पूछा- कैसी चल रही है पढ़ाई? पीएम श्री स्कूल श्यामपुरा में कक्षाओं और साइंस लैब का निरीक्षण, परी

22 Oct 2026, 06:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कलेक्टर विद्यार्थियों के बीच पहुंचे, पूछा- कैसी चल रही है पढ़ाई? पीएम श्री स्कूल श्यामपुरा में कक्षाओं और साइंस लैब का निरीक्षण, परी - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना गुरुवार को सुसनेर विकासखंड के पीएमश्री विद्यालय श्यामपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया और उनकी पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे। कलेक्टर को अपने बीच पाकर विद्यार्थी भी उत्साहित नजर आए। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई, शिक्षकों की उपलब्धता और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

*विद्यार्थियों से जाना पढ़ाई का हाल*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कक्षा 10वीं और 12वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। उन्होंने पूछा कि नियमित कक्षाएं लग रही हैं या नहीं, शिक्षक समय पर उपलब्ध रहते हैं या नहीं और पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी तो नहीं आ रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय आने की दूरी और आवागमन के साधनों के बारे में भी जानकारी ली। विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका कलेक्टर ने समाधान किया।

*सुविधाओं और साइंस लैब का लिया जायजा*

कलेक्टर डॉ. मीना ने विद्यालय में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जानी। इसके बाद उन्होंने भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध उपकरणों तथा प्रयोग सामग्री की जानकारी ली।

*650 विद्यार्थियों को मिल रही शिक्षा*

पीएमश्री विद्यालय श्यामपुरा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के करीब 650 छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कलेक्टर ने प्राचार्य और शिक्षकों को निर्देश दिए कि निर्धारित पाठ्यक्रम और समय-सारणी के अनुसार नियमित अध्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने और परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने के लिए आवश्यक प्रयास करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.एस. सोलंकी, जिला जनसंपर्क अधिकारी जगदीश चंद्र मालवीय, जिला शिक्षा अधिकारी नितेश पांडे, जनपद पंचायत सीईओ अभिषेक यादव सहित अन्य अधिकारी, विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चक्रवात का असर : 28,29 अक्टूबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट
Sarangarh-Bilaigarh25 Oct

चक्रवात का असर : 28,29 अक्टूबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur25 Oct

समृद्धी महामार्ग पर कल 26.अक्टूबर से लेकर 06.नवंबर तक यातायात प्रतिबंध रहेगा

।।25 अक्टूबर रविवार शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाऐं।। ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर को राज्य की राजधानी मुंबई…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर: सैदपुर तहसील के वार्ड नं० 03 मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की हालत जर्जर, राहगीरों और कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानी
Ghazipur25 Oct

गाजीपुर: सैदपुर तहसील के वार्ड नं० 03 मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की हालत जर्जर, राहगीरों और कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानी

सैदपुर (गाजीपुर)। जनपद गाजीपुर की तहसील सैदपुर के वार्ड नंबर-03 स्थित मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की स्थिति…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में दर्दनाक हादसा…नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Kurukshetra25 Oct

हरियाणा में दर्दनाक हादसा…नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जगाधरी में पांवटा नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों की…

पूरी खबर पढ़ें →
शरद पूर्णिमा पर श्री पोद्दारेशवर राम मंदिर अस्थमा, दमा पीड़ितों के लिए निशुल्क औषधि वितरण होगा
Nagpur25 Oct

शरद पूर्णिमा पर श्री पोद्दारेशवर राम मंदिर अस्थमा, दमा पीड़ितों के लिए निशुल्क औषधि वितरण होगा

।।"शरद पूरणिमा/ कोजागरी" की हार्दिक शुभकामनाऐं।। ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ रविवार 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा/ कोजागरी के पावन अवसर…

पूरी खबर पढ़ें →
कतरास मेला क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 09 युवक पकड़े गए
Dhanbad25 Oct

कतरास मेला क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 09 युवक पकड़े गए

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कतरास पुलिस की कार्रवाई, विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्ती कतरास (धनबाद):…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!