Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश निराश्रित गोवंश को गौशाला में दें आश्रय, देखभाल में न बरतें लापरवाही : कलेक्टर डॉ. मीना पालड़ा की श्रीराम गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण

22 Oct 2026, 06:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश निराश्रित गोवंश को गौशाला में दें आश्रय, देखभाल में न बरतें लापरवाही : कलेक्टर डॉ. मीना पालड़ा की श्रीराम गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने और उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने गुरुवार को सुसनेर क्षेत्र के ग्राम पालड़ा स्थित पंचायत द्वारा संचालित श्रीराम गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में अधिकाधिक निराश्रित गोवंश का पंजीयन कर उन्हें आश्रय उपलब्ध कराया जाए। साथ ही पशुओं के भोजन, पेयजल और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

*चारा, गोचर भूमि और कर्मचारियों की जानकारी ली*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गौशाला में कार्यरत ग्वालों, चौकीदार और अन्य कर्मचारियों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने पशुओं के लिए उपलब्ध गोचर भूमि, चारे की व्यवस्था तथा गौशाला परिसर में कराए गए पौधरोपण कार्य का भी जायजा लिया।

कलेक्टर ने पंचायत सचिव से गौशाला में वर्तमान में आश्रय प्राप्त गोवंश की संख्या, उनके रखरखाव के लिए मिलने वाली राशि और उसके उपयोग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए गोवंश की देखभाल में आवश्यक संसाधनों का उचित उपयोग करने के निर्देश दिए।

*गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश*

कलेक्टर डॉ. मीना ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को गौशाला में आश्रित गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुओं को समय पर उपचार, पर्याप्त पशु आहार और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। साथ ही गौशाला में रहने वाले गोवंश की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए, ताकि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहें।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.एस. सोलंकी, सुसनेर एसडीएम देवकुंवर सोलंकी, जनपद पंचायत सीईओ अभिषेक यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चक्रवात का असर : 28,29 अक्टूबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट
Sarangarh-Bilaigarh25 Oct

चक्रवात का असर : 28,29 अक्टूबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur25 Oct

समृद्धी महामार्ग पर कल 26.अक्टूबर से लेकर 06.नवंबर तक यातायात प्रतिबंध रहेगा

।।25 अक्टूबर रविवार शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाऐं।। ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर को राज्य की राजधानी मुंबई…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर: सैदपुर तहसील के वार्ड नं० 03 मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की हालत जर्जर, राहगीरों और कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानी
Ghazipur25 Oct

गाजीपुर: सैदपुर तहसील के वार्ड नं० 03 मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की हालत जर्जर, राहगीरों और कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानी

सैदपुर (गाजीपुर)। जनपद गाजीपुर की तहसील सैदपुर के वार्ड नंबर-03 स्थित मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की स्थिति…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में दर्दनाक हादसा…नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Kurukshetra25 Oct

हरियाणा में दर्दनाक हादसा…नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जगाधरी में पांवटा नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों की…

पूरी खबर पढ़ें →
शरद पूर्णिमा पर श्री पोद्दारेशवर राम मंदिर अस्थमा, दमा पीड़ितों के लिए निशुल्क औषधि वितरण होगा
Nagpur25 Oct

शरद पूर्णिमा पर श्री पोद्दारेशवर राम मंदिर अस्थमा, दमा पीड़ितों के लिए निशुल्क औषधि वितरण होगा

।।"शरद पूरणिमा/ कोजागरी" की हार्दिक शुभकामनाऐं।। ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ रविवार 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा/ कोजागरी के पावन अवसर…

पूरी खबर पढ़ें →
कतरास मेला क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 09 युवक पकड़े गए
Dhanbad25 Oct

कतरास मेला क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 09 युवक पकड़े गए

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कतरास पुलिस की कार्रवाई, विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्ती कतरास (धनबाद):…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!