Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 40 महिलाएं बनेंगी उद्यम सखी, ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की मिलेगी जिम्मेदारी कलेक्टर डॉ. मीना ने किया सात दिवसीय प्रशिक्

22 Oct 2026, 06:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 40 महिलाएं बनेंगी उद्यम सखी, ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की मिलेगी जिम्मेदारी कलेक्टर डॉ. मीना ने किया सात दिवसीय प्रशिक् - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से पहल की गई है। जिला पंचायत स्थित उद्यम प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए सात दिवसीय उद्यम सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.एस. सोलंकी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

*चार विकासखंडों की 40 महिलाएं ले रहीं प्रशिक्षण*

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आगर, बड़ौद, सुसनेर और नलखेड़ा विकासखंड की चयनित 40 महिलाएं भाग ले रही हैं। सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को उद्यम सखी के रूप में कार्य करने के लिए आवश्यक कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये महिलाएं अपने-अपने विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका मिशन से जुड़कर कार्य करेंगी। उनकी प्रमुख जिम्मेदारी ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना होगा। इसके तहत वे महिलाओं के ऋण प्रकरण तैयार करवाने में मदद करेंगी, ताकि जरूरतमंद महिलाएं आर्थिक गतिविधियां शुरू कर सकें और अपनी आजीविका को मजबूत बना सकें।

*मानदेय भी मिलेगा*

उद्यम सखियों को उनके कार्य के लिए आजीविका मिशन की ओर से निर्धारित मानदेय भी प्रदान किया जाएगा। इससे ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही स्व-सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान एनआरएलएम के संजीव सक्सेना ने प्रशिक्षण की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और प्रशिक्षण के उद्देश्यों की जानकारी दी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चक्रवात का असर : 28,29 अक्टूबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट
Sarangarh-Bilaigarh25 Oct

चक्रवात का असर : 28,29 अक्टूबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur25 Oct

समृद्धी महामार्ग पर कल 26.अक्टूबर से लेकर 06.नवंबर तक यातायात प्रतिबंध रहेगा

।।25 अक्टूबर रविवार शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाऐं।। ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर को राज्य की राजधानी मुंबई…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर: सैदपुर तहसील के वार्ड नं० 03 मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की हालत जर्जर, राहगीरों और कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानी
Ghazipur25 Oct

गाजीपुर: सैदपुर तहसील के वार्ड नं० 03 मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की हालत जर्जर, राहगीरों और कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानी

सैदपुर (गाजीपुर)। जनपद गाजीपुर की तहसील सैदपुर के वार्ड नंबर-03 स्थित मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की स्थिति…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा में दर्दनाक हादसा…नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Kurukshetra25 Oct

हरियाणा में दर्दनाक हादसा…नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जगाधरी में पांवटा नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों की…

पूरी खबर पढ़ें →
शरद पूर्णिमा पर श्री पोद्दारेशवर राम मंदिर अस्थमा, दमा पीड़ितों के लिए निशुल्क औषधि वितरण होगा
Nagpur25 Oct

शरद पूर्णिमा पर श्री पोद्दारेशवर राम मंदिर अस्थमा, दमा पीड़ितों के लिए निशुल्क औषधि वितरण होगा

।।"शरद पूरणिमा/ कोजागरी" की हार्दिक शुभकामनाऐं।। ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ रविवार 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा/ कोजागरी के पावन अवसर…

पूरी खबर पढ़ें →
कतरास मेला क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 09 युवक पकड़े गए
Dhanbad25 Oct

कतरास मेला क्षेत्र में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 09 युवक पकड़े गए

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कतरास पुलिस की कार्रवाई, विधि-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्ती कतरास (धनबाद):…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!