एमएलसी चुनाव: कांठ में 965 मतदाता शुक्रवार को करेंगे मतदान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान को संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार जिला निर्वाचन कार्यालय से पोलिंग पार्टी कांठ तहसील स्थित पोलिंग बूथ पर पहुंच गई। एसडीएम कांठ मयंक कुंडू ने मतदान संबंधी तैयारियों का जायजा लिया है।
बृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए एसडीएम कांठ मयंक कुंडू ने बताया कि कांठ तहसील में एमएलसी चुनाव को लेकर मतदान के लिए मात्र एक बूथ संख्या 71 बनाया गया है। जिस पर बैरिकेडिंग के साथ ही सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि कांठ में नगर पंचायत कांठ, नगर पंचायत उमरी कलां सहित ग्रामीण क्षेत्रों के 965 मतदाता हैं, जो शुक्रवार को एमएलसी चुनने के लिए मतदान करेंगे। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मतदान करने की अपील की है।
इधर एमएलसी के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान से पूर्व बृहस्पतिवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ सुनीता दहिया ने भी बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतेजामों को परखा और संबंधितों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो शाम चार बजे तक चलेगी।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर, 22 अक्टूबर 20261** विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लोहिया कला भवन में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। ** मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर, 22 अक्टूबर 20261** विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लोहिया कला भवन में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News** सिद्धार्थनगर। ** जनपद में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पांचों विधानसभा…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर…
पूरी खबर पढ़ें →
कल होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान कराने के लिए 21…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।