सिद्धार्थनगरः कपिलवस्तु विधानसभा के 5 मार्गों पर होंगे सड़क सुरक्षा कार्य, 1.21 करोड़ रुपये स्वीकृत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर। ** मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत क्षेत्र के पांच प्रमुख मार्गों पर सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 1 करोड़ 21 लाख 21 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत धनराशि से तेतरी-सोहास-लोटन मार्ग, उसका-बृजमनगंज मार्ग, पकड़ी-उदयपुर मार्ग, जगमोहिनी से सनई मार्ग तथा फरेंदा-कोल्हुई-बृजमनगंज-लोटन-मोहाना राज्य मार्ग पर सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्य कराए जाएंगे।
विधायक ने कहा कि इन मार्गों पर सुरक्षात्मक कार्य होने से सड़क सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन अधिक सुरक्षित बनाने में सहायता मिलेगी।
श्यामधनी राही ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर, 22 अक्टूबर 20261** विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लोहिया कला भवन में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर, 22 अक्टूबर 20261** विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत लोहिया कला भवन में बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News** सिद्धार्थनगर। ** जनपद में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पांचों विधानसभा…
पूरी खबर पढ़ें →
उत्तर प्रदेश में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर…
पूरी खबर पढ़ें →
कल होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान कराने के लिए 21…
पूरी खबर पढ़ें →
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल बेवजह है, बिजली निजीकरण का फैसला विनियमक बोर्ड है नाकि सरकार का। सरकार निजीकरण…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।