Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट हाउस तक फैली लपटें

23 Oct 2026, 10:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट हाउस तक फैली लपटें - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट हाउस तक फैली लपटेंधार्मिक और व्यस्त नगरी वाराणसी के मदनपुरा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफ्रमी मच गई, जब एक बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित झाड़ू और पेंट की दुकान में भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि उसने पास की ज्वेलरी की दुकान और एक गेस्ट हाउस को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग की भीषण लपटें और आसमान में उठता काले धुएं का गुबार तीन किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर-4 तक धुएं का गुबार पहुंचने से आसपास के लोग और पर्यटक सहम उठे।घनी आबादी वाले इलाके में मची अफरा-तफरी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के मकानों और दुकानों में मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए। घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही थी।

सूचना पाकर पुलिस कमिश्नरेट की टीम और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों से अपील की कि वे राहत एवं बचाव कार्य में बाधा न डालें और घटनास्थल पर भीड़ न जुटाएं।

बड़ा टला हादसा, कोई जनहानि नहींबड़ा टला हादसा, कोई जनहानि नहीं
प्रशासन और दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आखिरकार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग को बुझा लिया गया है। गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि (Loss of Life) नहीं हुई है, हालांकि आग की चपेट में आने से काफी सामान जलकर खाक हो गया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

“हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर लौटें”, बिजली कर्मचारियों से अनिल विज की अपील, कहा- इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर भी चर्चा को तैयार
गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही? तीसरी मंजिल से खुले चैंबर में गिरा मरीज, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
Ghazipur23 Oct

गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही? तीसरी मंजिल से खुले चैंबर में गिरा मरीज, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

गाज़ीपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में इलाज…

पूरी खबर पढ़ें →
संत कबीर कुटीर में स्मृति ईरानी का CM सैनी ने किया आत्मीय स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन
Kurukshetra23 Oct

संत कबीर कुटीर में स्मृति ईरानी का CM सैनी ने किया आत्मीय स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार और संगठन के बीच…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन संवाद से पहले विवादित पोस्ट पर F,I ,R, मोहम्मद अहमद मंसूरी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप,, वाट्साप ग्रुप द्वारा आपत्ति जनक पोस्ट करने शिकायत पर मामला दर्ज,,
जनता से किया हुआ वादा बाखूबी निभाया,, महापौर प्रीती सूरी के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस वार्ड को मिली 55,61 लाख के बिकास कार्यो की सौगात, कटनी का हर नागरिक मेरा परिवार परिवार है,
error: Content is protected !!