Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

जनता से किया हुआ बादा बाखूबी निभाया , महापौर प्रीती सूरी के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस वार्ड को मिली 55,61, लाख की सौगात। कटनी का‌हर नागरिक मेरा परिवार है समग्र विकास को लेकर बोल

23 Oct 2026, 09:16 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जनता से किया हुआ बादा बाखूबी निभाया , महापौर प्रीती सूरी के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस वार्ड को मिली 55,61, लाख की सौगात। कटनी का‌हर नागरिक मेरा परिवार है समग्र विकास को लेकर बोल - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
कटनी की जनता से किए वादों को धरातल पर उतारते हुए नगर विकास को गति देने की दिशा में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में रामकृष्ण परमहंस वार्ड में नागरिकों की आवश्यकताओं एवं मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए शुक्रवार को लगभग 55 लाख 61 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती सूरी,क्षेत्रीय पार्षद शकुंतला सोनी सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कन्याओं के शुभ हस्तों से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य सर्व श्री सुरेंद्र गुप्ता,महिला मोर्चा अध्यक्ष सपना सरावगी, पार्षद वंदना यादव,रेखा तिवारी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष कैशलेश मिश्रा सहित मातृशक्तियों की मौजूदगी रही।
चार विकास कार्यों से मजबूत होगा वार्ड का बुनियादी ढांचा

भूमिपूजन के अंतर्गत मंगलनगर में पुलिया के पास लगभग 20 लाख 49 हजार रुपये की लागत से नाली निर्माण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, मुस्लिम बस्ती में लगभग 14 लाख 17 हजार रुपये की लागत से सी.सी. रोड का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इसी प्रकार मस्जिद के पास विभिन्न स्थानों पर लगभग 5 लाख 33 हजार रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त मेन रोड से लाल जी शर्मा के घर तक एवं अन्य स्थानों पर लगभग 15 लाख 62 हजार रुपये की लागत से डब्ल्यू.बी.एम. रोड का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों से वार्ड के आंतरिक मार्गों की स्थिति में सुधार होगा तथा नागरिकों को दैनिक आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
हर वार्ड का समग्र विकास ही मेरा एकमात्र लक्ष्य महापौर सूरी

भूमिपूजन के ऐतिहासिक अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने अपनी विकासवादी सोच को दोहराया। उन्होंने कहा कटनी का हर एक नागरिक मेरा परिवार है। हमारा उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की मूलभूत आवश्यकताओं सड़क, नाली, पानी को उनके दरवाजे तक पहुँचाना है। नगर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वे हर वर्ग और हर क्षेत्र के समग्र उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद शकुंतला सोनी ने महापौर की त्वरित कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि महापौर के नेतृत्व में वार्ड को विकास की नई संजीवनी मिली है। पार्षद श्रीमती सोनी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उपस्थित वार्डवासियों ने महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति का आभार व्यक्त किया।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें जो

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही? तीसरी मंजिल से खुले चैंबर में गिरा मरीज, अस्पताल में मची अफरा-तफरी
Ghazipur23 Oct

गाज़ीपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही? तीसरी मंजिल से खुले चैंबर में गिरा मरीज, अस्पताल में मची अफरा-तफरी

गाज़ीपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जहां मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में इलाज…

पूरी खबर पढ़ें →
संत कबीर कुटीर में स्मृति ईरानी का CM सैनी ने किया आत्मीय स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन
Kurukshetra23 Oct

संत कबीर कुटीर में स्मृति ईरानी का CM सैनी ने किया आत्मीय स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार और संगठन के बीच…

पूरी खबर पढ़ें →
Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट हाउस तक फैली लपटें
Chandauli23 Oct

Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट हाउस तक फैली लपटें

Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन संवाद से पहले विवादित पोस्ट पर F,I ,R, मोहम्मद अहमद मंसूरी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप,, वाट्साप ग्रुप द्वारा आपत्ति जनक पोस्ट करने शिकायत पर मामला दर्ज,,
जनता से किया हुआ वादा बाखूबी निभाया,, महापौर प्रीती सूरी के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस वार्ड को मिली 55,61 लाख के बिकास कार्यो की सौगात, कटनी का हर नागरिक मेरा परिवार परिवार है,
error: Content is protected !!