Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार, 15 जिलों में ब्लैकआउट जैसे हालात; कई जगह लोगों ने लगाया जाम

23 Oct 2026, 10:17 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार, 15 जिलों में ब्लैकआउट जैसे हालात; कई जगह लोगों ने लगाया जाम - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana

गुरुग्राम व नूंह में बिजली वितरण के लिए पैरलल लाइसेंस देने के खिलाफ बिजली कर्मचारी और इंजीनियर 3 दिवसीय हड़ताल पर है। आज हड़ताल का दूसरा दिन है। हड़ताल के पहले दिन 15 जिलों गुरुग्राम, हिसार, हांसी, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, झज्जर, फरीदाबाद, पानीपत, पंचकूला, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, यमुनानगर और अंबाला में ब्लैकआउट जैसे हालात देखने को मिला। जिन इलाकों में फाल्ट आया उन्हें बिजली कर्मचारी ठीक करने नहीं पहुंचे। करनाल, अम्बाला और फरीदाबाद में परेशान लोगों ने जाम लगा दिया।
पैरलल लाइसैंस के खिलाफ 40,000 बिजली कर्मी हड़ताल पर
भिवानी में खुद ट्रांसफॉर्मर ठीक करने चढ़े किसान की करंट लगने से मौत हो गई। स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने बिजलीघरों पर पुलिस तैनात की है और बिजली अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। कर्मचारी नेताओं ने दावा किया कि हड़ताल में चारों बिजली निगमों के करीब 40,000 कर्मचारी और इंजीनियर (अधिकारी) शामिल हैं। लगभग शत-प्रतिशत कर्मियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण ब्रेक डाऊन हुए 33 व 11 के. वी. फीडर बंद पड़े हैं। 
अधिकांश ग्रामीण व शहरी रिहायशी इलाकों में बिजली बंद है जिसके कारण पानी की बड़ी समस्या पैदा हो रही है। औद्योगिक फीडर बंद होने से उत्पादन बंद हो गया है। बैंक व बीमा सहित अन्य वित्तीय संस्थानों में भारी दिक्कतें आ रही है। उपभोक्ताओं की ट्रांसफार्मर से फ्यूज उड़ने और बिजली खराबी की शिकायतों का निवारण नहीं हो रहा है। हड़ताली कर्मचारी अपने अपने कार्यालय के सामने निजीकरण और सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
कर्मचारी हड़ताल छोड़ साथ आएं, जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगे : विज
मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह सरकार के खिलाफ टकराव का नही बल्कि मिलकर कानूनी लड़ाई लड़‌ने का समय है। जरूरत पड़ने पर यह लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी।  हड़ताल करना तब बनता जब हम अपील न करते, अपील करने के लिए 45 दिन का समय होता है,  मगर हम पूरी तरह से अधिकारियों के साथ लगे है ताकि 5-6 दिन में यह अपील दायर कर स्टे हासिल कर लें।  इसलिए बिजली कर्मचारी हड़‌ताल का रास्ता छोड़कर हमारे साथ आएं और यदि कोई सुझाव देना चाहते हैं तो बताएं। वह स्वयं निजीकरण के खिलाफ हैं। 
"इलेक्ट्रिसिटी एक्ट की धारा 108 पर भी चर्चा को तैयार"
हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने हड़ताल पर गए बिजली कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है। ऊर्जा मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा " हरियाणा के हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आयें । सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए हम तैयार हैं । इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर कार्यवाही करना भी शामिल है ।"

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

संत कबीर कुटीर में स्मृति ईरानी का CM सैनी ने किया आत्मीय स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन
Kurukshetra23 Oct

संत कबीर कुटीर में स्मृति ईरानी का CM सैनी ने किया आत्मीय स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार और संगठन के बीच…

पूरी खबर पढ़ें →
Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट हाउस तक फैली लपटें
Chandauli23 Oct

Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट हाउस तक फैली लपटें

Varanasi Fire News: मदनपुरा में झाड़ू और पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, ज्वेलरी शॉप और गेस्ट…

पूरी खबर पढ़ें →
सनातन संवाद से पहले विवादित पोस्ट पर F,I ,R, मोहम्मद अहमद मंसूरी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप,, वाट्साप ग्रुप द्वारा आपत्ति जनक पोस्ट करने शिकायत पर मामला दर्ज,,
जनता से किया हुआ वादा बाखूबी निभाया,, महापौर प्रीती सूरी के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस वार्ड को मिली 55,61 लाख के बिकास कार्यो की सौगात, कटनी का हर नागरिक मेरा परिवार परिवार है,
जनता से किया हुआ बादा बाखूबी निभाया , महापौर प्रीती सूरी के नेतृत्व में रामकृष्ण परमहंस वार्ड को मिली 55,61, लाख की सौगात। कटनी का‌हर नागरिक मेरा परिवार है समग्र विकास को लेकर बोल
error: Content is protected !!