राष्ट्र सेविका समिति खानपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया विजयादशमी उत्सव
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


खानपुर। राष्ट्र सेविका समिति खंड खानपुर की ओर से विजयादशमी उत्सव श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समिति के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किया गया, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।इस अवसर पर 90 दीपक प्रज्वलित कर उनसे ‘भारत माता की जय’ की आकर्षक आकृति बनाई गई।
दीपों से सजी इस आकृति ने उपस्थित बहनों में राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और संगठन के प्रति समर्पण का भाव जागृत किया।विजयादशमी के पावन अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान खंड कार्यवाहिका द्वारा समिति के दायित्वों की घोषणा की गई।
इसके पश्चात जिला बौद्धिक प्रमुख ने बौद्धिक उद्बोधन देते हुए समिति के विचारों, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रसेवा, नारी शक्ति तथा समाज में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।उन्होंने राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापिका वंदनीय मौसी जी लक्ष्मीबाई केलकर के जीवन एवं समिति की स्थापना के उद्देश्य के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बहनों को भारतीय संस्कृति के संरक्षण, राष्ट्रसेवा और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में खंड कार्यवाहिका ने उपस्थित सभी बहनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
आयोजन ने संगठन की एकजुटता, सांस्कृतिक परंपराओं, नारी शक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लुधियाना में (वीर एकलव्य यूथ फेडरेशन (पंजीकृत) पंजाब) द्वारा भगवान वाल्मीकि महाराज जी के पवित्र दिन के अवसर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsपत्रकार सुरक्षा कानून और लंबित मांगों को लेकर 28 अक्टूबर को जयपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के सैकड़ों पत्रकार…
पूरी खबर पढ़ें →
श्री गंगानगर जिले में त्योहारी का सीजन जोरो पर है।और इस सीजन में शहर के आस पास हजारों…
पूरी खबर पढ़ें →
उदयपुर में पंचायतीराज चुनाव: पहले चरण में 63.81% मतदान, नाई में सबसे ज्यादा 79 फीसदी वोटिंग 10 पंचायत…
पूरी खबर पढ़ें →
पादूकला:राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) की ओर से वार्ड संख्या 11 से मंडल सदस्य पद के प्रत्याशी सलीम सोलंकी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsखानपुर। पंचायत चुनाव को लेकर कंवरपुरा-मड़वालान ग्राम पंचायत क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। वार्ड 8…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।