Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं

23 Oct 2026, 10:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के दावों के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। बांसी के माधव बाबू पार्क में जुटीं महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और बकाया भुगतान समेत 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र एसडीएम बांसी को सौंपकर सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता हेमंत चौधरी भी शामिल रहे। महिला समूह एकता जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा बांसी का माधव बाबू पार्क। हाथों में मांगों की फेहरिस्त और चेहरे पर अपनी समस्याओं को लेकर नाराजगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत काम करने वाली समूह सखियों ने सरकार से सीधे सवाल किया है कि आखिर इतने कम मानदेय में वे अपना घर कैसे चलाएं? 23 अक्टूबर को महिला समूह संघ उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा के नेतृत्व में महिलाओं ने 13 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। उनकी प्रमुख मांग है कि समूह सखियों का मानदेय दो हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए और उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले। साथ ही ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने के लिए यात्रा भत्ता भी दिया जाए। महिलाओं की मांगें सिर्फ मानदेय तक सीमित नहीं हैं। महिला मेट के लिए 12 हजार रुपये मासिक मानदेय और नियुक्ति प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य सखियों को स्वास्थ्य किट के साथ 12 हजार रुपये प्रतिमाह, जबकि बीसी सखी, आजीविका सखी और बैंक सखी के लिए 10 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित करने की मांग उठाई गई है।

बीसी सखियों को मशीन खरीदने के लिए दी गई 75 हजार रुपये की राशि को ब्याज मुक्त करने की मांग भी प्रमुखता से उठी। इसके अलावा पिछले तीन वर्षों से लंबित राशन ढुलाई और मजदूरी का भुगतान, समूहों की सीसीएल यानी कैश क्रेडिट लिमिट को 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त करने और शौचालयों के केयरटेकर को नौ हजार रुपये प्रतिमाह सीधे बैंक खाते में देने की मांग की गई।

मांगपत्र में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों पर सूचना पट्ट लगवाने, उस पर संबंधित समूह का नाम दर्ज कराने और निर्माण कार्यों में समूहों द्वारा तैयार बोर्ड के बिल-वाउचर का भुगतान प्राथमिकता से करने की मांग भी शामिल है। महिलाओं ने कृषि यंत्रों और सरकारी सुविधाओं पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने तथा समूह से जुड़ी महिलाओं की बेटियों की शादी के लिए दो लाख रुपये का अनुदान देने की भी मांग की है। मीडिया से बातचीत में संघ की प्रदेश प्रवक्ता कुसुम लोधी ने आरोप लगाया कि समूह सखियां लगातार काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें मिलने वाला दो हजार रुपये का मानदेय भी नियमित नहीं है। उनका कहना है कि काम के दौरान होने वाला खर्च मानदेय से कहीं अधिक है और कई महिलाओं को कर्ज लेकर काम करना पड़ रहा है।

कुसुम लोधी ने सरकारी कार्यक्रमों में महिलाओं को भेजने के लिए दबाव बनाए जाने और उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं सुने जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक उनकी आवाज उठती रहेगी। वहीं, कांग्रेस नेता हेमंत चौधरी ने भी महिला समूह सखियों के समर्थन में सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर उन्हें कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है। हेमंत चौधरी के मुताबिक, बीसी सखियों को मशीन खरीदने के लिए मिली 75 हजार रुपये की राशि पर ब्याज चुकाने का दबाव है, जबकि कई जगह मशीनों से पर्याप्त लेन-देन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो महिलाएं संबंधित विभाग के मंत्री ओम प्रकाश राजभर का घेराव कर सकती हैं। फिलहाल, समूह सखियों ने 13 सूत्रीय मांगपत्र के जरिए सरकार के सामने मानदेय, बकाया भुगतान, कर्ज से राहत और आर्थिक सुरक्षा का मुद्दा रखा है। अब बड़ा सवाल यह है कि महिलाओं की इन मांगों पर सरकार कब तक फैसला लेती है और उन्हें राहत कब मिलती है। फिलहाल, मांगपत्र सौंपे जाने के बाद सभी की निगाहें प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जन विश्वास को विकास से जोड़ रहीं महापौर श्रीमती सूरी,,पं दीन दयाल उपाध्याय वार्ड में 28,47 लाख के कार्यों का शुभारंभ विभिन्न मांगों का होगा डामरीकरण नागरिकों को मिलेगी बेहतर सड़कें
जन विश्वास को विकास से जोड़ रही महापौर श्रीमती प्रीती सूरी पं दीन दयाल उपाध्याय वार्ड मु28,47 लाख के कार्यों का शुभारंभ,, विभिन्न मार्गों का होगा डामरीकरण नागरिकों को मिलेगी बसड़के
थाना समथर में मूर्ति विसर्जन और दशहरा पर्व को लेकर हुई बैठक त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हुई
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क
Siddharthnagar23 Oct

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ तहसील शोहरतगढ़ के
Siddharthnagar23 Oct

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ तहसील शोहरतगढ़ के

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
आज *प्रसिद्ध कथावाचक श्री संतोष जी महाराज* को *राजभवन बेंती में होने वाली श्री राम कथा का आमंत्रण* देने पहुंचे *जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी* के छोटे सु
error: Content is protected !!