Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ratlam

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मावा तथा सेव के सैंपल लिए|

24 Oct 2026, 08:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मावा तथा सेव के सैंपल लिए| - रतलाम, मध्य प्रदेश

जावरा (रतलाम)खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिले में निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति बघेल द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने जांच के लिए लिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सीतामऊ रोड, रोला स्थित पाटीदार मावा भंडार से प्रोपराइटर श्री पंकेश पाटीदार के प्रतिष्ठान से मावा का एक नमूना लिया गया। इसी प्रकार शुभम मावा भट्टी, गोंदी धर्मसी से प्रोपराइटर श्री बंसीलाल पिता रामेश्वर पाटीदार के प्रतिष्ठान से मावा के दो नमूने जांच हेतु लिए गए।

श्री राम किराना, महू-नीमच रोड, ढोढर से प्रोपराइटर श्री राजकुमार पोरवाल पिता शैतनमल पोरवाल के प्रतिष्ठान से कृष्णा सोनपापड़ी का नमूना लिया गया। गणेश रेस्टोरेंट, महू-नीमच रोड, ढोढर से प्रोपराइटर श्री महेश राठौर पिता बद्रीलाल राठौर के प्रतिष्ठान से विक्रय हेतु संग्रहित सेव का नमूना जांच के लिए लिया गया। फर्म के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत धारा 32 का सुधार सूचना पत्र भी जारी किया गया।

इसी क्रम में सांखला ब्रदर्स, 56 चौपाटी जावरा से प्रभारी श्री कमलेश सांखला के प्रतिष्ठान से सुरुचि देसी घी का नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत जांच हेतु लिया गया।

सभी प्रतिष्ठानों के संचालकों को खाद्य पदार्थों के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के दौरान साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

लिए गए सभी 6 नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ग्राम तेंदुआढ़ में रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, किसानों ने रखीं 5 प्रमुख मांगें
Shahdol24 Oct

ग्राम तेंदुआढ़ में रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, किसानों ने रखीं 5 प्रमुख मांगें

शहडोल/जयसिंहनगर।* मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुआढ़ में ब्योहारी से जोबा तक प्रस्तावित दोहरी रेलवे…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ‘ब्रेन बूस्टर द साइंस क्विज’ प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, बच्चों ने दिखाए विज्ञान के मॉडल
Bijnor24 Oct

गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ‘ब्रेन बूस्टर द साइंस क्विज’ प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, बच्चों ने दिखाए विज्ञान के मॉडल

गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 'ब्रेन बूस्टर द साइंस क्विज' प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, बच्चों ने दिखाए विज्ञान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!