Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandauli

बाबा विश्वनाथ दरबार में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक !! हाज‍िरी लगाकर किया दर्शन-पूजन…

25 Oct 2026, 11:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बाबा विश्वनाथ दरबार में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक !! हाज‍िरी लगाकर किया दर्शन-पूजन... - CHANDAULI, उत्तर प्रदेश

एयर शो में शाम‍िल होने के ल‍िए सीएम और रक्षा मंत्री एक द‍िन पूर्व ही काशी पहुंच गए। सीएम योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले संकट मोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वे श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त कियाइसके पश्चात रक्षा मंत्री बाबा काल भैरव के दरबार में पहुंचे, जहां विशेष आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। जनता ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रखी गई। मंदिरों में दर्शन-पूजन के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहा।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी शनिवार को काशी पहुंचे, जहां उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि बनारस में पहली बार वायु सेवा का एयर शो आयोजित होने जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

मंदिर परिसर में मौजूद जनता ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने लोगों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी ली।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नागौद एवं चुरहट रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुए कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली किया संबोधन
Satna25 Oct

नागौद एवं चुरहट रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुए कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली किया संबोधन

सतना । सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन के उद्घाटन तथा देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा के शुभारंभ का…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर ने रचा इतिहास! ग्राम बेरमा ने स्वामित्व योजना में पूरे मध्यप्रदेश में मारा प्रथम स्थान, कलेक्टर ने किया सम्मानित!
Maihar25 Oct

मैहर ने रचा इतिहास! ग्राम बेरमा ने स्वामित्व योजना में पूरे मध्यप्रदेश में मारा प्रथम स्थान, कलेक्टर ने किया सम्मानित!

स्वामित्व योजना में ग्राम बेरमा ने मध्यप्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान* कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने अधिकारियों और…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर-मालवा में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता: गाय पालने वाले पशुपालकों को मिलेगा ₹1 लाख तक का पुरस्कार डोंगरगांव और तनोड़िया में होगी दो
कौशांबी: ITI चायल में बैटरी सर्विस टेक्नीशियन कोर्स के प्रशिक्षणार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र
Kaushambi25 Oct

कौशांबी: ITI चायल में बैटरी सर्विस टेक्नीशियन कोर्स के प्रशिक्षणार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र

आरपीएल योजना के अंतर्गत 15 दिवसीय बैटरी सर्विस टेक्नीशियन कोर्स का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न आज राजकीय…

पूरी खबर पढ़ें →
स्वर्गीय श्रीमति सिया देवी के पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण।
Munger25 Oct

स्वर्गीय श्रीमति सिया देवी के पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण।

प्रेस विज्ञप्ति लल्लू पोखर स्थित रामधनी सिंह छात्रावास भूमिहार बोर्डिंग में शनिवार को मुंगेर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!