हरियाणा में दर्दनाक हादसा…नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से भाई-बहन की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जगाधरी में पांवटा नेशनल हाईवे पर शनिवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में डेढ़ साल का एक अन्य बच्चा बाल-बाल बच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव सुंघ निवासी मुर्शिदा अपनी एक्टिवा पर सवार होकर चार साल के बेटे अरहम, 16 साल की बेटी रानी उर्फ महक और डेढ़ साल के बेटे सिफान के साथ जा रही थी। जब वे जगाधरी में सरस्वती स्कूल के सामने पुरानी लकड़ मंडी कट के पास पहुंचे, तो रेत से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई-बहन रानी उफर् महक और अरहम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे आ गए, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे में वाहन चला रही मुर्शिदा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हालांकि, गनीमत यह रही कि डेढ़ साल का सिफान इस दुर्घटना में सुरक्षित बच गया। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया।
सूचना मिलते ही थाना शहर जगाधरी और बुड़यिा गेट चौकी की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं, दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां सोमवार सुबह सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकरा गईं। बताया…
पूरी खबर पढ़ें →
नोएडा के सलारपुर में स्थित भट्ठा कालोनी के एक खाली घर की छत पर सांड चढ़ गया, जिससे…
पूरी खबर पढ़ें →
नोएडा के सलारपुर में स्थित भट्ठा कालोनी के एक खाली घर की छत पर सांड चढ़ गया, जिससे…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से राहत…
पूरी खबर पढ़ें →
आखिरकार जागा प्रशासन! नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा की राजनीति में 26 अक्तूबर 2014 का दिन एक महत्वपूर्ण मोड़…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।