Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nagpur

समृद्धी महामार्ग पर कल 26.अक्टूबर से लेकर 06.नवंबर तक यातायात प्रतिबंध रहेगा

25 Oct 2026, 12:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

।।25 अक्टूबर रविवार शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाऐं।। ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷
महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर को राज्य की राजधानी मुंबई से सीधे जोड़ने वाले बाबासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के भरवीर इंटरचेंज से इगतपुरी इंटरचेंज के बीच कल सोमवार 26 अक्टूबर से लेकर आगामी 06 नवंबर 2026 तक यातायात को अस्थाई तौर पर बंद रखा जायेगा।

इस दौरान समृद्धि महामार्ग होकर यात्रा करने वाले नागरिकों और ट्रांसपोर्टरों को समृद्धि महामार्ग के बंद को ध्यान देते हुए आवागमन करना होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल द्वारा इस समृद्धि महामार्ग पर स्थित सुरंग के प्रवेश द्वार और आसपास की पहाड़ी ढलानों से भूस्खलन और पत्थरों के गिरने की घटनाओं को रोकने के लिए यहां पर सुरक्षात्मक जाली लगाने का कार्य किया जाना है।

समृद्धि महामार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को करने के दौरान चरणबद्ध तरीके से यातायात को नियंत्रित करने का फैसला किया गया है। इस दौरान प्रतिदिन तीन अलग अलग समयों पर मुंबई की ओर जाने वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा जायेगा,इसके अंतर्गत सुबह 10बजे से 11बजे तक, दोपहर में 01 बजे से 02बजे तक, शाम को 04बजे से 05 बजे तक यातायात बंद रहेगा।

नागपुर से इस समृद्धि महामार्ग के रास्ते मुंबई, नाशिक, ठाणे की ओर जाने वाले निजी वाहनों, मालवाहक वाहनों, और यात्री बसों पर भी इसका असर हो सकता है।.महाराष्ट्र राज्य परिवहन विकास महामंडल ने नागपुर सहित पूरे महामार्ग का उपयोग करने वाले सभी यात्रियों से अपील की है कि वे इस समृद्धी महामार्ग के ब्लाॅक के तय समय को ध्यान में रखते हुए इस महामार्ग पर यात्रा करने की योजना बनाएं और इससे संबंधित अधिकारियों का सहयोग करें।.

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

BREAKING राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं: यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे थे
Sultanpur26 Oct

BREAKING राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं: यूपी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे थे

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां सोमवार सुबह सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकरा गईं। बताया…

पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत, UPI भुगतान सुविधा शुरू; घर बैठे हो सकेगा OPD पंजीकरण
Kurukshetra26 Oct

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत, UPI भुगतान सुविधा शुरू; घर बैठे हो सकेगा OPD पंजीकरण

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से राहत…

पूरी खबर पढ़ें →
आखिरकार जागा प्रशासन! 🙏 नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।
Rae Bareli26 Oct

आखिरकार जागा प्रशासन! 🙏 नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

आखिरकार जागा प्रशासन! नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!