जाति से पहचान मिल सकती है लेकिन महानता नहीं-रवीण उरमलिया LIC वाले
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


🚩🇮🇳
जाति से पहचान मिल सकती है, लेकिन महानता नहीं-रवीण उरमलिया LIC वाले
हर दलित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर नहीं बन सकता, हर मुसलमान डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम नहीं बन सकता, हर ब्राह्मण भगवान परशुराम के आदर्शों पर नहीं चल सकता और हर क्षत्रिय महाराणा प्रताप जैसा स्वाभिमान और त्याग नहीं दिखा सकता।
क्योंकि महान व्यक्तित्व किसी जाति की देन नहीं, बल्कि उसके विचारों, कर्मों, चरित्र और संघर्षों का परिणाम होता है।
अपने महापुरुषों पर गर्व करना अच्छी बात है, लेकिन केवल उनकी जाति में जन्म लेने से कोई उनके समान महान नहीं हो जाता।
विडंबना यह है कि जिन महापुरुषों ने अपने कर्मों से इतिहास रचा, आज कुछ लोग उनके विचारों को अपनाने के बजाय केवल उनकी जाति पर अपना अधिकार जताने में लगे हैं।
याद रखिए, पूर्वजों के गौरव पर अभिमान करना आसान है, लेकिन उनके आदर्शों पर चलकर स्वयं गौरवशाली बनना कठिन।
जाति का अहंकार इंसान को बड़ा नहीं बनाता, बल्कि उसकी सोच को छोटा कर देता है।
महापुरुषों की जाति मत खोजिए, उनके चरित्र से प्रेरणा लीजिए। क्योंकि इतिहास वंश और जाति का अहंकार नहीं, महान कर्मों की विरासत याद रखता है।
✍️ रवीण कुमार त्रिपाठी (उरमलिया जी LIC वाले)-#9425478746
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सतना । सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन के उद्घाटन तथा देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा के शुभारंभ का…
पूरी खबर पढ़ें →
स्वामित्व योजना में ग्राम बेरमा ने मध्यप्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान* कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने अधिकारियों और…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। देशी नस्ल की गायों के पालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश शासन ने…
पूरी खबर पढ़ें →
आरपीएल योजना के अंतर्गत 15 दिवसीय बैटरी सर्विस टेक्नीशियन कोर्स का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न आज राजकीय…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रेस विज्ञप्ति ऑल बिहार लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन जिला इकाई मुंगेर के अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में मुंगेर…
पूरी खबर पढ़ें →
सीधी/ चुरहट, (सुरेन्द्र दुबे)24 अक्टूबर 2026। विंध्य क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।