सनसनीखेज हत्याकांड के तीनों आरोपी 24 घंटे के भीतर किए दिगौड़ा पुलिस ने गिरफ्तार

दिगौड़ा थाना क्षेत्र में हुआ सनसनीखेज हत्याकांड:
फायरिंग कर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को किया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।
सनसनीखेज हत्याकांड के तीनों आरोपी 24 घंटे के भीतर किए दिगौड़ा पुलिस ने गिरफ्तार:
दिगौड़ा थाना क्षेत्र में हुआ सनसनीखेज हत्याकांड:
फायरिंग कर हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को किया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार:
टीकमगढ़। जिलांतर्गत थाना दिगौड़ा क्षेत्र में बीते रोज हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के चलते देशी अवैध पिस्टल से फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या किए जाने के मामले में दिगौड़ा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से घटना में प्रयुक्त हथियार तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम:
दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 8:15 बजे ग्राम दिगौड़ा में 22 वर्ष पुरानी जमीनी बुराई के चलते आरोपी शिवाजी राजा परमार द्वारा देशी अवैध पिस्टल से तीन गोलियां चलाकर तुलसी अहिरवार, उम्र 51 वर्ष, निवासी अंबेडकर मोहल्ला, दिगौड़ा की हत्या कर दी गई। घटना की रिपोर्ट पर थाना दिगौड़ा में अपराध क्रमांक 339/26 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक का त्वरित संज्ञान एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठन:
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल के द्वारा घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम कुशवाहा एवं एसडीओपी जतारा अनिल सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिगौड़ा के नेतृत्व में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। बताया गया है कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त तीनों आरोपियों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र की सहायता से संभावित स्थानों पर दबिश दी गई एवं आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।
इन आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार:
आरोपियों में शिवाजी राजा परमार उम्र 30 वर्ष, पिता नारायण सिंह उर्फ तुलसी राजा परमार, निवासी परमार गार्डन के पास, दिगौड़ा, हाल निवासी उत्तमपुरा, जिला टीकमगढ़, नारायण सिंह उर्फ तुलसी राजा परमार उम्र 60 वर्ष, पिता वीर सिंह, निवासी परमार गार्डन के पास, दिगौड़ा, हाल निवासी उत्तमपुरा एवं अनिकेत उम्र 21 वर्ष, पिता रमेश राजपूत, निवासी ग्राम विधा टपरना, थाना दिगौड़ा, जिला टीकमगढ़ के नाम शामिल हैं।
हथियार एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त:
पुलिस द्वारा की गई विवेचना के दौरान आरोपी शिवाजी राजा परमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी अवैध पिस्टल तथा आरोपी अनिकेत की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 296(बी), 351(3), 3(5) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी दिगौड़ा निरीक्षक मनीष मिश्रा सहित प्रधान आरक्षक राकेश घोष, अभय वर्मा, फूलचन्द तिवारी, अभय वर्मा, घनश्याम खटीक, विकास रजक, सचिन, आरक्षक हरिओम, आरक्षक रविन्द्र, अरुण चौहान, अजीत सिंह, अक्षय सिंह, नील, अंकित साहू एवं राघवेन्द्र लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







