रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड को महापौर की बड़ी सौगात 50,15 लाख से सुदरढू होगी आधार भूत संरचना राहगीर और विधार्थीयो को मिलेगी राहत वार्ड में आकर लेगा नया सामुदायिक भवन

कटनी
शहर के वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की दिशा में नगर निगम द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की पहल पर रवीन्द्रनाथ टैगोर में लगभग 50 लाख 15 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों को गति देते हुए क्षेत्रीय पार्षद विनोद लाला (भुट्टू )यादव,एमआईसी सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वार्ड की कन्याओं के करकमलों द्वारा विकास कार्यों का शुभारंभ कराया गया।इन कार्यों में सीसी सड़क निर्माण और सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है,जिससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए भी उपयोगी आधारभूत संरचना उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी, रेखा तिवारी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल सहित स्थानीय जनों की मौजूदगी रही।
सड़क निर्माण से सुगम होगा आवागमन
रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड में पड़रवारा शासकीय स्कूल से बल्लू नाई के घर तक तथा आदिवासी बस्ती में सीसी सड़क निर्माण कार्य के लिए लगभग 25 लाख 31 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है। सड़क निर्माण से स्थानीय रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ मार्ग की स्थिति में सुधार होगा। इससे क्षेत्र के नागरिकों, विद्यार्थियों और अन्य राहगीरों को राहत मिलेगी। पक्की सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में सहूलियत होगी और वार्ड की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
सामुदायिक भवन से सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा स्थान
इसके साथ ही वार्ड में लगभग 24 लाख 84 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इससे स्थानीय नागरिकों को विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोगी स्थान उपलब्ध होगा। यह भवन वार्डवासियों की सामूहिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक बनेगा और क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करेगा।
बस्तियों के जरूरतमंदों के लिए बड़ा सामाजिक संबल बनेगा नया सामुदायिक भवन-महापौर
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि यह सामुदायिक भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों के लिए एक बड़ा सामाजिक संबल है। इस भवन के निर्माण का मुख्य उद्देश्य यह है कि आर्थिक तंगी के कारण जो परिवार अपने घरों में छोटे-मोटे मांगलिक कार्य या सामाजिक बैठकें आयोजित करने में असमर्थ रहते हैं, उन्हें एक सुसज्जित और सर्वसुविधायुक्त मंच मिल सके। महापौर की इस पहल से अब हर तबके के नागरिक अपने आयोजनों को सम्मान और सहजता के साथ संपन्न कर सकेंगे।
सड़क से सुविधा और सामुदायिक भवन से मिलेगा सामाजिक सहारा, पार्षद श्री यादव जताया आभार
पार्षद श्री विनोद लाला (भुट्टू) यादव ने कहा कि वार्ड में स्वीकृत दोनों निर्माण कार्य अपने आप में महत्वपूर्ण हैं। पक्की सड़क बनने से लोगों का आवागमन आसान होगा, वहीं सामुदायिक भवन विशेष रूप से उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित होगा, जिन्हें निजी स्तर पर सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से वार्डवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने महापौर श्रीमती सूरी और नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़ी यह पहल क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






