जीतू पटवारी का कटनी आगमन कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हुआ भव्य स्वागत कटनी में खनन माफिया एवं भ्रष्टाचार को लेकर भी उठाई आवाज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटनी आगमन पर पीर बाबा बायपास के पास जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
मीडिया से चर्चा के दौरान जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए वोट चोरी के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस संघर्ष कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में आगामी एक तारीख को प्रस्तावित बड़ी महारैली का उल्लेख करते हुए इसे लोकतंत्र की रक्षा से जुड़ा अभियान बताया।
पटवारी ने जहरीली शराब से हो रही मौतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों की जान जा रही है और परिवार उजड़ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, “आखिर इतनी मौतों के बाद भी आबकारी मंत्री की कुर्सी सलामत क्यों है?” उन्होंने इस मामले में सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग की
कटनी की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए पटवारी ने आरोप लगाया कि जिले में खनन माफिया का राज है और भ्रष्टाचार व्याप्त है। उनके इन बयानों के जरिए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर लगाया प्रश्न चिन्ह।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदेभारत लाइव टीवी न्यूज के लिए शहडोल से जिला ब्यूरो शुभम् सिंह बिसेन की रिपोर्ट शहडोल, आज के…
पूरी खबर पढ़ें →
महाराष्ट्र शासन ने नेवी से रिटायर 250 अग्निवीर को महाराष्ट्र पुलिस में बिना किसी परिक्षा के सीधी भर्ती…
पूरी खबर पढ़ें →
🚩🇮🇳 जाति से पहचान मिल सकती है, लेकिन महानता नहीं-रवीण उरमलिया LIC वाले हर दलित बाबा साहब डॉ.…
पूरी खबर पढ़ें →
,पेटलावद में लाखों की डायलिसिस मशीन 4 माह से बंद 35 से अधिक मरीज परेशान, आखिर कब शुरू…
पूरी खबर पढ़ें →
मैहर के समाजसेवी रमापति गौतम ने माँ शारदा की महिमा की जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृत भाषा…
पूरी खबर पढ़ें →
सतना । सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन के उद्घाटन तथा देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा के शुभारंभ का…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।