Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

भारतीय वैश्य महासंघ महानगर देहरादून द्वारा माँ लक्ष्मी जी की महाआरती, दीपदान एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 31 अक्टूबर को

26 Oct 2026, 01:02 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
भारतीय वैश्य महासंघ महानगर देहरादून द्वारा माँ लक्ष्मी जी की महाआरती, दीपदान एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 31 अक्टूबर को - HARIDWAR, उत्तराखंड

संदीप गुप्ता जिला संवाददाता हरिद्वार

भारतीय वैश्य महासंघ महानगर देहरादून द्वारा माँ लक्ष्मी जी की महाआरती, दीपदान एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 31 अक्टूबर को

देहरादून। भारतीय वैश्य महासंघ, महानगर देहरादून द्वारा माँ लक्ष्मी जी की महाआरती, दीपदान एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “मैं अयोध्या हूँ (महामान्य)” का भव्य आयोजन शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 5:30 बजे से क्यूपिड लॉन, होटल सैफरॉन लीफ, देहरादून में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुंबई के फिल्मी कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को सशक्त करना तथा समाज के लोगों को धर्म एवं संस्कृति के सूत्र में जोड़ना है। माँ लक्ष्मी जी की महाआरती और दीपदान के माध्यम से सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की जाएगी। साथ ही “मैं अयोध्या हूँ” जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की गौरवशाली परंपरा, आस्था और भारतीय संस्कृति की महिमा को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में मा० नरेश बंसल जी, श्री राजेंद्र गोयल जी, मा० विनय गोयल जी, श्री विनोद गोयल जी एवं श्रीमती रीता अग्रवाल जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों द्वारा आयोजन में समाज के प्रबुद्धजनों, वैश्य बंधुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों की सहभागिता कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक राजेंद्र गोयल ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराएँ हमारी सामाजिक पहचान एवं राष्ट्रीय गौरव का आधार हैं। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव तथा एकजुटता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। माँ लक्ष्मी जी की महाआरती और दीपदान केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सकारात्मकता, सेवा, समृद्धि और मंगलकामना का प्रतीक भी हैं। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें मर्यादा, कर्तव्य, त्याग और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने भारतीय वैश्य महासंघ, महानगर देहरादून के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज की संस्थाओं को ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास करना चाहिए।
राजेंद्र गोयल ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों एवं वैश्य समाज के बंधुओं से अपील की कि वे इस भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सपरिवार सम्मिलित होकर माँ लक्ष्मी जी की महाआरती एवं दीपदान में सहभागिता करें और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएँ।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत, UPI भुगतान सुविधा शुरू; घर बैठे हो सकेगा OPD पंजीकरण
Kurukshetra26 Oct

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगी राहत, UPI भुगतान सुविधा शुरू; घर बैठे हो सकेगा OPD पंजीकरण

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से राहत…

पूरी खबर पढ़ें →
आखिरकार जागा प्रशासन! 🙏 नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।
Rae Bareli26 Oct

आखिरकार जागा प्रशासन! 🙏 नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

आखिरकार जागा प्रशासन! नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!