Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण*

27 Oct 2026, 01:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण* - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

संतनु कुमार कुर्रे की रिपोर्ट

*पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण*

*नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिविल लाइन, थाना पचपेड़ी में नवीन भवन का लोकार्पण*

*पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा बेसिक पुलसिंग और आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग हेतु रतनपुर व पचपेड़ी में ई मालखाना बनाया गया*

**वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/उ.म.नि श्री रजनेश सिंह द्वारा जिला के आधारभूत संरचना और सुविधा हेतु लगातार प्रयास **

*पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जिला पुलिस हेतु और भी आवश्यक आधारभूत संरचना एवं सुविधाएं उपलब्ध करने आश्वस्त किए*

बिलासपुर, दिनांक 26 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम के द्वारा पुलिस विभाग की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी तथा आधुनिक बनाने की दिशा में विभिन्न नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण रतनपुर थाना निरीक्षण के दौरान किए ।

नवीन भवनों एवं सुविधाओं का लोकार्पण किया गया जिसमें
1. सिविल लाइन स्थित CSP कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण।
2. पचपेड़ी में नवीन थाना भवन व ई-मालखाना का लोकार्पण।
3. रतनपुर में नवीन ई-मालखाना का लोकार्पण।

इन नवीन भवनों एवं सुविधाओं के प्रारंभ होने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होगा तथा आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान करने में सुविधा मिलेगी। नवीन थाना भवन से क्षेत्र में पुलिस कार्यों के संचालन एवं नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में सहूलियत होगी।

वहीं, ई-मालखाने की सुविधा से जब्त एवं अन्य प्रकरणों से संबंधित संपत्ति के सुरक्षित,व्यवस्थित और पारदर्शी संधारण में सहायता मिलेगी। इससे पुलिस कार्यप्रणाली में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा मिलने के साथ ही अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन और जवाबदेही सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग द्वारा पुलिस अधोसंरचना के विकास, आधुनिक तकनीक के समावेश तथा नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें नवीन भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर पुलिस थानों को डिजिटल बनाने हेतु सार्थक पहल ।

उ.म.नि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा लगातार जिला को बेहतर आधारभूत सरंचना और सुविधा हेतु बेहतर प्रयास किये जिससे महत्वपूर्ण कार्यालय जिसमे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केंद्र, सीएसपी कार्यालय, आईयूसीए कार्यालय, बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई, पचपेड़ी थाना, केन्दा चौकी, एसडीओपी /सीएसपी आवासीय भवन, अधिकारी कर्मचारी आवासीय भवन आदि जिला को उपलब्ध कराया गया जिसमे कई पूर्ण हो गया और बांकी प्रक्रियाधीन है ।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री राम गोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह तथा एसडीओपी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय तथा अन्य थाना स्टाफ और विभिन्न पत्रकार गण शामिल हुए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

परिजन की डांट से व्यथित बालिका देवास में मिली,, विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया दस्तयाब
Katni27 Oct

परिजन की डांट से व्यथित बालिका देवास में मिली,, विजयराघवगढ़ पुलिस ने किया दस्तयाब

कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य…

पूरी खबर पढ़ें →
राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा
Kushinagar27 Oct

राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा

अब्दुल वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
North Goa27 Oct

चोडण में शिवनेरी फेरी की सीढ़ी की मशीन में फंसे 16 वर्षीय लड़की के बाल, बाल काटकर बचाई जान

गोवा के चोडण फेरी रैंप पर आज शाम करीब 7:30 बजे एक डरावनी घटना सामने आई, जब शिवनेरी…

पूरी खबर पढ़ें →
कानपुर नगर थाना चकेरी रामादेवी सदानंद नगर गांधीग्राम खुले में रखा ट्रांसफर दे रहा है आवारा जानवरों को मौत का आमंत्रण
Kanpur Nagar27 Oct

कानपुर नगर थाना चकेरी रामादेवी सदानंद नगर गांधीग्राम खुले में रखा ट्रांसफर दे रहा है आवारा जानवरों को मौत का आमंत्रण

कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, सड़क पर खुले में रखा हुआ ट्रांसफर दे सकता है मौत का आमंत्रण नमस्कार आप…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!