अमहट घाट पर देर रात तक डटे रहे DIG संजीव त्यागी DM कृत्तिका ज्योत्सनाऔर SP ओमवीर सिंह।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


BREAKING / NEWS / UP / BASTI
अमहट घाट पर देर रात तक डटे रहे DIG संजीव त्यागी DM
कृत्तिका ज्योत्सनाऔर SP ओमवीर सिंह।
अधिकारियो ने प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा में सतर्कता बरतने के निर्देश।
दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए DIG, DM और SP देर रात तक अमहट घाट पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
वरिष्ठ अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश, बैरिकेडिंग और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।
DIG ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
DM और SP ने भी विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन को सुचारु बनाए रखा जाए।
अधिकारियों ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने, बैरिकेडिंग को दुरुस्त रखने तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखने को कहा गया।
प्रशासन की ओर से विसर्जन प्रक्रिया के दौरान घाट पर लगातार निगरानी रखी गई।
ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
इस दौरान ADM ज्ञान चंद्र गुप्ता, ADM LR (CRO ) कीर्ति प्रकाश भारती सहायक पुलिस अधीक्षक मानसी , ASP श्यामकांत, SDM प्रमोद कुमार एवं SDM राजेश यादव, EO नगर पालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी रहे मौजूद।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ગાંધીનગર: ગુજરાતની રાજધાની ગાંધીનગરમાં મુખ્યમંત્રીની સુરક્ષામાં ફરજ બજાવતા એક પોલીસ સબ ઇન્સ્પેક્ટર (PSI)એ પોતાની સર્વિસ રિવોલ્વરથી આત્મહત્યા કરી…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ........ ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ....ਪੰਜਾਬ ’ਚ 2 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ’ਚ ਬਦਲਾਅ, 28 ਫਰਵਰੀ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsप्राप्त ताजा जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते…
पूरी खबर पढ़ें →
हैदराबाद / यादाद्री भुवनगिरि: तेलंगाना में कम बारिश और भीषण गर्मी के चलते जल संकट लगातार गहराता जा…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsआजमगढ़ गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है गौरी…
पूरी खबर पढ़ें →
रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए प्रबंधक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।