Dhanbad
धनबाद प्रगति नर्सींग होम में स्टेंट निकलवाने गई महिला की हुई मौत!परिजनों ने किया हंगामा!# लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप!
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


धनबाद महापौर संजीव सिंह ने अस्पताल पहुंच कर परिजनों से किया मुलाकात! #सात लाख रुपये मुआवजे पर बनी सहमति!
धनबाद सरायढेला स्थित प्रगति नर्सिंग होम में मंगलवार को 22 वर्षीय मोनी परवीन की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।
लोयाबाद निवासी मोनी करीब डेढ़ माह पहले पथरी का ऑपरेशन कराने के बाद मंगलवार को स्टेंट निकलवाने अस्पताल पहुंची थी।
इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।
देर रात धनबाद महापौर संजीव सिंह ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों और प्रबंधन से किया वार्ता। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी। वार्ता के बाद परिजन शव लेकर रवाना हो गए।
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद पहले पैसे जमा करने का दबाव बनाया गया।
इसके बाद मोनी को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई।
मेयर संजीव सिंह ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद अस्पताल प्रबंधन से किया बातचीत!
वार्ता के दौरान मृतका के छोटे बच्चों के भविष्य और परिवार की आर्थिक स्थिति का मुद्दा भी उठा।
मेयर ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार को सहयोग दिलाने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने चिकित्सकीय जांच के बिना मौत के कारण या लापरवाही पर टिप्पणी करने से परहेज किया।
मौत की वास्तविक वजह और इलाज में लापरवाही के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsतीन फर्जी जॉब कार्ड से 92 हजार डकार गया रोजगार सहायक - नाम में किया हेर फेर ,जो…
पूरी खबर पढ़ें →
पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल निगम विभाग करा रहा मरम्मत आप दे सूचना…
पूरी खबर पढ़ें →
पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल निगम विभाग करा रहा मरम्मत आप दे सूचना…
पूरी खबर पढ़ें →
पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को जल निगम विभाग करा रहा मरम्मत आप दे सूचना…
पूरी खबर पढ़ें →
जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ राजस्थान के द्वारा ब्राह्मण समाज ने संकल्प लिया है। कि प्री वेडिंग शूट जैसी…
पूरी खबर पढ़ें →
‘ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸਾਡਾ ਮਾਣ’ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ 30 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਮੌੜ ਪੈਲੇਸ ਵਿਖੇ ਲੱਗੇਗਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਕੈਂਪ : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।