Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Hamirpur

27 अक्ट्रबर, 2026% म पौधरोपण के बाद पौधों का संरक्षण और शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग सनिश्चित करें सभी विभागः जिलाधिकारी भएक सप्ताह में जियो-टैगिंग पूर्ण कर इसी माह पोर्टल पर डे

27 Oct 2026, 06:25 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
27 अक्ट्रबर, 2026% म पौधरोपण के बाद पौधों का संरक्षण और शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग सनिश्चित करें सभी विभागः जिलाधिकारी भएक सप्ताह में जियो-टैगिंग पूर्ण कर इसी माह पोर्टल पर डे - HAMIRPUR, उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर समसुद्दीन अली शेख, हमीरपुर**
**दिनांक: 27 अक्टूबर, 2026**

# पौधरोपण के बाद पौधों का संरक्षण और शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग सुनिश्चित करें सभी विभाग: जिलाधिकारी

**एक सप्ताह में जियो-टैगिंग पूर्ण कर इसी माह पोर्टल पर डेटा फीड करने के निर्देश; सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर सख्ती**

**हमीरपुर।** कलेक्ट्रेट सभागार, हमीरपुर में जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन महोत्सव के दौरान किए गए वृक्षारोपण, पौधों की जियो-टैगिंग एवं संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

**पौधों की शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग एवं संरक्षण के निर्देश**

जिलाधिकारी ने जुलाई माह में वन महोत्सव के दौरान किए गए वृक्षारोपण की समीक्षा करते हुए बताया कि जनपद में अभी तक लगभग 91 प्रतिशत पौधों की ही जियो-टैगिंग हो सकी है। उन्होंने ग्रामीण जलापूर्ति, नमामि गंगे, कृषि, विद्युत एवं सहकारिता सहित जिन विभागों की जियो-टैगिंग की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, जियो-टैगिंग से संबंधित समस्त डेटा इसी माह पोर्टल पर फीड करने को कहा, ताकि जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि पौधरोपण के साथ ही रोपित पौधों का शत-प्रतिशत संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे वृक्षारोपण अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।

**जनपद में वनावरण बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण पर जोर**

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में वनावरण छः प्रतिशत से भी कम है। ऐसे में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नदी के किनारों, नालों तथा सड़कों के किनारे उपयुक्त स्थानों पर पौधरोपण कराने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय से प्रभावी कार्यवाही करने को कहा।

**सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश**

जिलाधिकारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक बताते हुए इसके विरुद्ध कड़ी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिकाओं एवं संबंधित विभागों को व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने को कहा, ताकि आमजन प्लास्टिक के स्थान पर जूट बैग और कपड़े के थैलों का प्रयोग अपनाएं।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि बाजार जाते समय अपने साथ जूट बैग अथवा कपड़े का थैला अवश्य लेकर जाएं तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह बंद करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

**घर-घर कूड़ा संग्रहण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश**

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई तथा कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने घर-घर कूड़ा संग्रहण का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने, कूड़े का स्रोत पर ही पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) सुनिश्चित करने तथा ठोस अपशिष्ट का व्यवस्थित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इन व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने को कहा, ताकि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखा जा सके।

**बंदरों की समस्या के समाधान के लिए संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश**

जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग, नगर निकायों एवं चिकित्सा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर संयुक्त टीम गठित करने को कहा। साथ ही, मौदहा एवं राठ सहित संबंधित क्षेत्रों में बंदरों के लिए उपयुक्त आश्रय स्थल (कपीवन) विकसित करने तथा उनके खान-पान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी संबंधित विभाग निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें तथा जनसहभागिता के माध्यम से जनपद को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करें।

**बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्रीमती रिजवाना शाहिद, उपनिदेशक कृषि डॉ. प्रमोद कुमार तथा जिला पंचायत राज अधिकारी सुश्री सुबोध जोशी, सूचना अधिकारी श्री सतीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।**

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi27 Oct

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi27 Oct

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा विभागों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का कैशलेस चिकित्सा योजना यूपी कैबिनेट से हुआ पास मिलेगा कर्मचारियों को जल्द लाभ
Lucknow27 Oct

शिक्षा विभागों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का कैशलेस चिकित्सा योजना यूपी कैबिनेट से हुआ पास मिलेगा कर्मचारियों को जल्द लाभ

Yogi Cabinet Meeting: यूपी में मंगलवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में 22 प्रस्तावों पर चर्चा…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich27 Oct

स्पेशल TET परीक्षा और जनगणना प्रशिक्षण की तिथियो में टकराव प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदलाव की मांग को लेकर महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

रुपईडीहा बहराइच स्पेशल टेट परीक्षा और जनगणना प्रशिक्षण की तिथियों के आपस में टकराने के कारण राष्ट्रीय शैक्षिक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!