20 लाख की हीरोइन के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार तस्करी में प्रयुक्त तीन आदत दो पहिया वाहन बरामद

संदीप श्रीवास्तव पत्रकार मिर्जापुर रिपोर्टर
27.10.2026 को थाना को0कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को0कटरा पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र तथा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग में मामूर थी कि इसी दौरान नटवीर चौराहे से नटवां कब्रिस्तान की तरफ जाने वाले मार्ग से 03 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1.सौरभ मिश्रा उर्फ पुष्कर पुत्र घनश्याम निवासी देवरी आमघाट थाना को0देहात, मीरजापुर, 2.सैफ अली पुत्र इम्तियाज निवासी बर्जी मुकुंदपुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर व 3.पूजा तिवारी पुत्री श्रीचन्द उर्फ पप्पू निवासी लोहंदी रोड थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से कुल 152 ग्राम नाजायज हेरोइन, एक अदद छोटा इलेक्ट्रानिक तराजू व 78 अदद प्लास्टिक की खाली पन्नी बरामद किया गया तथा मौके से तस्करी में प्रयुक्त 03 अदद दो पहिया वाहन (स्कूटी वाहन सं0-UP63BL4330, स्कूटी वाहन सं0-UP63BE2264 व मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP63AZ8627) भी बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-328/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया तथा मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त तीनों दो पहिया वाहनों को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग हेरोइन की छोटी छोटी पुडिया बना रहे थे जिसे स्कूटी व मोटरसाइकिल से लेकर आपपास घूम घूमकर बेचते, जिससे अच्छी खासी कमाई हो जाती है ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता —*
1.सौरभ मिश्रा उर्फ पुष्कर पुत्र घनश्याम निवासी देवरी आमघाट थाना को0देहात, मीरजापुर, उम्र करीब-25 वर्ष ।
2.सैफ अली पुत्र इम्तियाज निवासी बर्जी मुकुंदपुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-31 वर्ष ।
3.पूजा तिवारी पुत्री श्रीचन्द उर्फ पप्पू निवासी लोहंदी रोड थाना को0देहात जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-28 वर्ष ।
*विवरण बरामदगी —*
कुल 152 ग्राम नाजायज हेरोइन ।
एक अदद छोटा इलेक्ट्रानिक तराजू व 78 अदद प्लास्टिक की खाली पन्नी ।
तस्करी में प्रयुक्त 03 अदद दो पहिया वाहन(स्कूटी वाहन सं0-UP63BL4330, स्कूटी वाहन सं0-UP63BE2264 व मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP63AZ8627)
*पंजीकृत अभियोग —*
मु0अ0सं0-328/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना को0कटरा मीरजापुर ।
*आपराधिक इतिहास —*
*(अभियुक्ता पूजा तिवारी उपरोक्त -)*
1.मु0अ0सं0-123/2024 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना को0शहर मीरजापुर ।
2.मु0अ0सं0-259/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना चुनार मीरजापुर ।
3.मु0अ0सं0-189/2026 धारा 8/21/25/29 एनडीपीएस एक्ट थाना को0देहात मीरजापुर ।
*(अभियुक्त सौरभ मिश्रा उपरोक्त-)*
1.मु0अ0सं0-79/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना पड़री मीरजापुर ।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*
निरीक्षक नीरज कुमार पाठक, प्रभारी निरीक्षक को0कटरा, मीरजापुर ।
उपनिरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी चौकी प्रभारी नटवां, थाना को0कटरा, मीरजापुर ।
मुख्य आरक्षी हरिकेश यादव, अक्षय यादव, राघवेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह व परवेज अंसरी, को0कटरा, मीरजापुर ।
महिला आरक्षी सविता पटेल व शीलम वर्मा, को0कटरा, मीरजापुर ।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







