शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के संघर्ष का फल है, कर्मचारियों के लिए नि: शुल्क चिकित्सा-विनोद सिंह

आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में बेसिक, माध्यमिक व संस्कृत विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के नि: शुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त होने से शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार प्रकट किया है। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ जनपद-देवरिया के जिला अध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा हेतु शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ द्वारा विगत 5 सितम्बर 2025 से अनवरत रूप से चरणबद्ध तरीके से ज्ञापन, धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया था।
प्रथम चरण में महासंघ के प्रदेश पदाधिकारी गण द्वारा मंत्रिपरिषद के विभिन्न मंत्रीगण एवं विपक्ष के नेता श्री माता प्रसाद पांडेय जी से मुलाकात कर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु ज्ञापन दिया गया। दूसरे चरण में शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के प्रदेश भर के कर्मचारी एवं पदाधिकारी गण लगभगय पांच सौ से अधिक की संख्या में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी के सम्भल स्थित चंदौसी आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन दिया तथा आंदोलन की चेतावनी दी।
तीसरे चरण में शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा हेतु 7 अगस्त 2026 को महानिदेशक स्कूल शिक्षा के कार्यालय में विशाल धरना प्रदर्शन कर अपनी ताकत से विभाग और शासन को अवगत कराया गया। जिसके बाद शासन के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित शिक्षा निदेशक बेसिक द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही शासन द्वारा आप लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जायेगा।
निदेशक बेसिक शिक्षा के आश्वासन पर 7अगस्त का धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ।आज उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिये गए निर्णय के द्वारा माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा, और संस्कृत शिक्षा के विद्यालयों/महाविद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के संघर्षों की महान उपलब्धि है। नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त होने पर प्रदेश के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के जनपद स्तर से लेकर प्रदेश अस्तर तक के सभी पदाधिकारी गण को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





