Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

न्यायालय के आदेश पर आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 10 मुकदमों से संबंधित कुल 108 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट करा दिया गया

27 Oct 2026, 06:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
न्यायालय के आदेश पर आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 10 मुकदमों से संबंधित कुल 108 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट करा दिया गया - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

महराजगंज: 10 मुकदमों से जुड़ी 108 लीटर अवैध शराब नष्ट, परसामलिक पुलिस की कार्रवाई –
न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कराया विनष्टीकरण, अधिकारियों की मौजूदगी में हुई पूरी प्रक्रिया –

थाना परसा मलिक/जनपद महराजगंज।
जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ माल मुकदमाती के निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। न्यायालय के आदेश पर आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 10 मुकदमों से संबंधित कुल 108 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट करा दिया गया।
न्यायालय सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/त्वरित न्यायालय/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज द्वारा 5 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुपालन में शराब का विनष्टीकरण कराया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवां बसंत सिंह, नायब तहसीलदार नौतनवां सुदेव पटेल, आबकारी निरीक्षक नौतनवां गौरव चन्द्र, थानाध्यक्ष परसामलिक विवेक कुमार सिंह तथा वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
विनष्टीकरण की प्रक्रिया के दौरान नियमानुसार पंचनामा तैयार किया गया। साथ ही पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद थाना परिसर में गड्ढा खुदवाकर बरामद 108 लीटर अवैध शराब को उसमें डालकर नष्ट कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, यह शराब थाना परसामलिक में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 48/2026, 50/2026, 51/2026, 52/2026, 56/2026, 59/2026, 61/2026, 64/2026, 69/2026 और 70/2026 से संबंधित थी।
महराजगंज पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ माल मुकदमाती का समयबद्ध और नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रेलवे आरक्षण काउंटर से टिकट बुक करने पर यात्रा में यात्रियों को बीमा की सुविधा उपलब्ध होगी
Mau27 Oct

रेलवे आरक्षण काउंटर से टिकट बुक करने पर यात्रा में यात्रियों को बीमा की सुविधा उपलब्ध होगी

27 अक्टूबर 2026 से रेलवे आरक्षण काउंटर से टिकट बुक कराने पर भी यात्रा बीमा की सुविधा उपलब्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के संघर्ष का फल है, कर्मचारियों के लिए नि: शुल्क चिकित्सा-विनोद सिंह
Deoria27 Oct

शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के संघर्ष का फल है, कर्मचारियों के लिए नि: शुल्क चिकित्सा-विनोद सिंह

आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में बेसिक, माध्यमिक व संस्कृत विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के…

पूरी खबर पढ़ें →
20 लाख की हीरोइन के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार तस्करी में प्रयुक्त तीन आदत दो पहिया वाहन बरामद
Mirzapur27 Oct

20 लाख की हीरोइन के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार तस्करी में प्रयुक्त तीन आदत दो पहिया वाहन बरामद

संदीप श्रीवास्तव पत्रकार मिर्जापुर रिपोर्टर 27.10.2026 को थाना को0कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । अपर…

पूरी खबर पढ़ें →
27 अक्ट्बर, 2026* म विधिक अधिकारों की जानकारी से सशक्त होंगी छात्राएं, कानन के प्रति जागरूकता से बढेगा आत्मावेश्वास ऋसरदार पटेल डंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के
27 अक्ट्रबर, 2026% म पौधरोपण के बाद पौधों का संरक्षण और शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग सनिश्चित करें सभी विभागः जिलाधिकारी भएक सप्ताह में जियो-टैगिंग पूर्ण कर इसी माह पोर्टल पर डे
error: Content is protected !!