शारीरिक चुनौती को बनाया ताकत पत्रकारिता से कर रहे हैं समाज सेवा दिव्या रफीक खान बने जन सेवा की
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला संवाददाता -PL तिवारी
वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा
स्थान -आगर मालवा
//सफलता की कहानी//
शारीरिक चुनौती को बनाया ताकत, पत्रकारिता से कर रहे समाज सेवा
दिव्यांगता बन नहीं सकी बाधा, रफीक खान बने जनसेवा की प्रेरणा
शासकीय योजनाओं से मिला आत्मनिर्भरता का संबल
आगर-मालवा, 26 अक्टूबर 2026 / दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे हर बाधा छोटी पड़ जाती है। इस कथन को चरितार्थ कर दिखाया है आगर विकासखंड के ग्राम पिपलोनकलां निवासी श्री रफीक खान ने।
दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद श्री खान हौसले और जज्बे के साथ पत्रकारिता के माध्यम से जनसेवा के कार्य में सक्रिय हैं। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने श्री रफीक खान के इस हौसले को संबल प्रदान किया है।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा उन्हें तीन पहिया बैटरी चलित साइकिल प्रदान की गई थी। इसके पश्चात विभागीय शाखा प्रभारी के सहयोग से उन्हें व्हीलचेयर का लाभ भी प्राप्त हुआ।
इन सहायक उपकरणों की सहायता से अब वे सुगमता से अपने दैनिक कार्य संपादित कर पा रहे हैं तथा क्षेत्र में भ्रमण कर जनसमस्याओं के निराकरण में सहयोग कर रहे हैं। श्री खान द्वारा पिपलोनकलां क्षेत्र की आमजनों से जुड़ी समस्याओं, सामाजिक मुद्दों और जनहित के विषयों को प्रमुखता से उठाकर आमजनों की आवाज को प्रशासन तक पहुंचा रहे है।
विभागीय सहयोग मिलने के बाद उनकी कार्यक्षमता में और अधिक वृद्धि हुई है। श्री रफीक खान ने शासन एवं सामाजिक न्याय विभाग के प्रति आभार जताया है।
निश्चित ही शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने श्री रफीक खान आज जिले के अन्य दिव्यांगजनों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा। हौसले बुलंद हों तो शारीरिक चुनौतियां भी रास्ता नहीं रोक सकतीं। मुश्किलें चाहे कितनी भी बड़ी हों,…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन अब सख्ती के मूड में है। जिले में…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा | 27 अक्टूबर। किसानों की खेती बेहतर हो, पशुपालकों की आमदनी बढ़े और सरकारी योजनाओं का लाभ…
पूरी खबर पढ़ें →
*आगर मालवा।* आज आगर जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अखिल भारतीय…
पूरी खबर पढ़ें →
आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट की बैठक में बेसिक, माध्यमिक व संस्कृत विद्यालयों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के…
पूरी खबर पढ़ें →
बीते कल सतना के बीटीआई मैदान में स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित महाराजा अजमीढ़ जयंती समारोह एवं विशाल समागम…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।