कांठ के पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने किया शिविर का शुभारंभ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ विधानसभा क्षेत्र 25 के ग्राम काजीखेड़ा में विकास खंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन मंगलवार को किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश कुमार सिंह चुन्नू ने गोमाता का पूजन-अर्चन कर एवं फीता काटकर किया। इस दौरान पशुधन के संरक्षण, पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और पशुपालकों के कल्याण पर जोर दिया गया।

पूर्व विधायक ने कहा कि पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। पशुओं का स्वस्थ रहना किसानों और पशुपालकों की आर्थिक समृद्धि से जुड़ा है। ऐसे शिविरों के माध्यम से पशुपालकों को पशु चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलता है और पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि गोसेवा, पशु संरक्षण और किसान कल्याण हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का अभिन्न अंग हैं। पशुपालकों को शासन की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और पशु चिकित्सा सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। इससे पशुधन को स्वस्थ रखने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री हुकुम सिंह, जिला मंत्री विक्रान्त सिंह, पूर्व प्रधान काले सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य गोयल, पशुधन प्रसार अधिकारी संजीव कुमार शर्मा, संजय कुमार सुनील कुमार आलोक कुमार, जयप्रकाश,त्रिवेद कुमार सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

गंभीरपुर पुलिस ने गोवध मामले में वांछित आरोपी वकील को किया गिरफ्तार रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया | जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पिता यशपाल सिंह का निधन, एमएलसी डा. व्यस्त पहुंचे दी सांत्वना -अंतिम संस्कार आज…
पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पिता यशपाल सिंह का निधन, एमएलसी डा. व्यस्त पहुंचे दी सांत्वना -अंतिम संस्कार आज…
पूरी खबर पढ़ें →
विकसित भारत / 2047 और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से युवाओं को जोड़ने की पहल सूरजप / छत्तीसगढ़…
पूरी खबर पढ़ें →
भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पिता यशपाल सिंह का निधन, एमएलसी डा. व्यस्त पहुंचे दी सांत्वना -अंतिम संस्कार आज…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधर्म हमें कहाँ ले जा रहा है? 🤔🙏 धर्म का असली उद्देश्य इंसान को इंसान से जोड़ना, प्रेम,…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।