युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सपनों को नई उड़ान देने सूरजपुर में आयोजित हुआ युवा उड़ान 2026

विकसित भारत / 2047 और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प से युवाओं को जोड़ने की पहल
सूरजप / छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड सूरजपुर मंगल भवन में युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत / 2047 के विजन से जोड़ना तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उनकी सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि युवा उड़ान 2026 युवाओं को अपनी प्रतिभा, कौशल और रचनात्मकता पहचानने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने वाला आयोजन है। विकसित भारत/2047 के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा अपनी ऊर्जा, नवाचार और संकल्प के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने कहा कि युवा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। युवाओं की प्रतिभा, कौशल और सकारात्मक सोच को उचित अवसर प्रदान कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है। युवा उड़ान 2026 जैसे आयोजन युवाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने, नई संभावनाओं को पहचानने तथा विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम में युवाओं की ऊर्जा, क्षमता और रचनात्मकता को विकास की संभावनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी, कौशल और नवाचार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री शैलेष अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






